फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike collided with the railing teenager died after falling from the flyover in Bareilly

Bareilly: रेलिंग से टकराई बाइक, फ्लाईओवर से नीचे गिरने से किशोर की मौत, हादसा देख कांपा लोगों का कलेजा

Fri, 07 Feb 2025 01:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Feb 2025 01:57 PM IST
सार

बरेली में बृहस्पतिवार देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ। 15 साल के किशोर ने हेलमेट लगाए बिना बाइक फ्लाईओवर पर दौड़ा दी। बाइक अनियंत्रित होने से रेलिंग से टकरा गई, जिससे किशोर नीचे सड़क पर जा गिरा। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख लोगों का कलेजा कांप गया। 

विज्ञापन
Bike collided with the railing teenager died after falling from the flyover in Bareilly
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहा किशोर अचानक नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक हार्टमैन पुल की रेलिंग से टकरा गई। बाइक चला रहा किशोर पुल से नीचे गिर गया। वह हेलमेट भी नहीं लगाए था। सिर पर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठा साथी बाल-बाल बच गया।  

विज्ञापन


किला थाना क्षेत्र के चंदन नगर निवासी छोटेलाल का बेटा पवन (15) दोस्त विकास के साथ शाम को घूमने निकला था। विकास की बाइक को पवन चला रहा था। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। विकास के मुताबिक पवन ने बाइक की रफ्तार काफी तेज कर रखी थी। अनियंत्रित बाइक हार्टमैन पुल की रेलिंग से टकरा गई। इससे पवन उछलकर पुल के नीचे सड़क पर जा गिरा। वहीं, विकास बाइक के साथ पुल पर ही गिरा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में बड़ी घटना: मांझा कारखाने में तेज धमाका, मालिक समेत तीन की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल के नीचे गिरते ही पवन के सिर से खून का फव्वारा बहने लगा। राहगीरों ने मौके की वीडियोग्राफी कर पवन को उठाया और पास के निजी अस्पताल में ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। प्रेमनगर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

विकास का वीडियो वायरल
घटना में विकास को भी मामूली चोटें आई हैं। वह भागकर पुल के नीचे आया तो लोगों ने उसे घेर लिया। उसका वीडियो बनाया, जो वायरल हो रहा है। इसमें विकास बता रहा है कि पवन उसकी बात नहीं सुन रहा था और बाइक की रफ्तार बढ़ाए जा रहा था। उसे बाइक टूटने की चिंता नहीं, साथी के मरने का गम है। कहा कि पवन ने आखिर में कोशिश की पर रफ्तार की वजह से वह बाइक मोड़ नहीं सका और हादसा हो गया। 



परिजनों ने किया हंगामा
निजी अस्पताल से पवन का शव रात में जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने पहुंचे परिजन व मोहल्ले वालों ने इमरजेंसी में हंगामा किया। डॉक्टरों ने उन्हें समझाकर बाहर निकाला। उनका कहना था कि शायद किसी वाहन की टक्कर से हादसा हुआ होगा। उन्होंने पुल की दीवार कम ऊंची होने को भी मौत की वजह बताया।

पुल की रेलिंग कम, व्यू कटर भी नहीं
हार्टमैन पुल की रेलिंग तीन से चार फुट ऊंची है। श्यामगंज व कुतुबखाना पुल की तरह इस पुल पर व्यू कटर भी नहीं लगा है। स्थानीय लोगों में चर्चा थी कि अगर ऐसा होता तो शायद पवन की जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed