फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bijli chori

योजनाबद्ध ढंग से चोरी हो रही है बिजली

Thu, 29 Jan 2015 12:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 29 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पकड़े गए मीटर शंटिंग के मामलों ने प्रशासन को चौंका दिया है। प्रशासन को शक है कि कोई गिरोह योजनाबद्ध ढंग से मीटर शंट कर बिजली चोरी कराकर बिजली विभाग को हर महीने लाखों का चूना लगा रहा है। इस गिरोह में विभागीय जानकार और टेक्निकल एक्सपर्ट भी शामिल हो सकते हैं। कमिश्नर ने इस पर गोपनीय जांच के निर्देश जारी किए हैं। डीआईजी आरकेएस राठौर ने चारों जिलों में इस गिरोह का पता लगाने का जिम्मा पुलिस को सौंपा है।

विज्ञापन

कमिश्नर विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि अकेले बरेली शहर के तीन वितरण खंड में ऐसे 93 मामले पकड़ में आए हैं जिनसे बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की पुष्टि हुई है। इन मीटरों में शंट यानी प्रतिरोधक लगा हुआ पाया गया। कमिश्नर ने बताया कि अंदेशा है कि यह काम लंबे समय से चल रहा है। बिजली चोरी कराने वाले गिरोह के पर्दाफाश के बाद गिरोह के लोगों के साथ बिजली चोरी में लिप्त लोगों पर भी सख्त कार्रवाई तय होगी। उन्होंने बताया कि इस काम में नीचे से लेकर ऊपर तक कई लोग और रिटायर हो चुके अथवा पूर्व विभागीय मुलाजिम भी शक के दायरे में हैं। पकड़े गए मामलों में 27 लोगों से शमन शुल्क जमा कराया गया है। डीएम को दी गई अपनी रिपोर्ट में अभियान के नोडल अधिकारी और अधिशासी अभियंता पीए मोगा नेे मीटर शंटिंग की ब्योरेवार जानकारी देते हुए इस संगठित अपराध में लिप्त लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


इन इलाकों में मीटर में शंट मिला
बिहारीपुर, कोहाड़ापीर, बाग ब्रिगटान, हरी मस्जिद के पास, मढ़ीनाथ, मस्जिद साधूवान के पास, अनुपम नगर (बदायूं रोड), भरत गली (बड़ा बाजार), फाईक इनक्लेव, आलमगिरीगंज, गंगा नगर और सर्वोदय नगर (दोनों बदायूं रोड), पवन विहार, कैंट का आरआई बाजार, चाहबाई, हरुनगला, बिहारीपुर खत्रियान, किशोर बाजार, फराशी टोला, चौधरी तालाब, साहूकारा, बानखाना, सुर्खा, रफीयाबाद, कटघर, किला छावनी, गढ़ी चौकी, एजाज नगर गौटिया, मोहल्ला कोट, रोहली टोला, काजी टोला, कटरा चांद खां, हजियापुर वारसी गली, शिव विहार, श्रीराम विहा कालोनी, माधोबाड़ी, संजय नगर के अशोक विहार, गोपाल नगर, जोगी नवादा, चक महमूद, कानून गोयान, ब्रह्मपुरा, भूड़, मौला नगर, एकता नगर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन



चेकिंग टीमों को मिलेगी सुरक्षा
बरेली। बड़ा बाजार में बिजली चोरी रोकने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ हाथापाई की घटना को शासन-प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कमिश्नर विपिन कुमार द्विवेदी ने प्रत्येक टीम के साथ दो-दो होमगार्ड और स्थानीय पुलिस को साथ रखने के आदेश दिए हैं। पीएसी रिजर्व में रहेगी जिसे जरूरत पड़ने पर भेजा जा सकेगा। पूरे मंडल में यह व्यवस्था लागू होगी। अभियान में सहयोग न करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। बरेली जिले की 13 टीम को 26 होमगार्ड गुरुवार से मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed