फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhartaul village will be carbon free, PNG will reach every kitchen

Bareilly News: कार्बन मुक्त होगा भरतौल गांव, हर रसोई तक पहुंचेगी पीएनजी

Thu, 21 Nov 2024 03:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Bhartaul village will be carbon free, PNG will reach every kitchen
बरेली। निर्मल ग्राम का खिताब हासिल करने वाला भरतौल गांव ने अब कार्बन मुक्त बनने की ओर कदम बढ़ाया है। गांव में सोलर पैनल लग रहे हैं। जल्द ही पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन बिछाई जाएगी। सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) की टीम ने सर्वे कर पीएनजी लाइन के विस्तार पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में शहर में शुरू की गई पीएनजी सेवा अब शहर की सीमा लांघ रही है। भरतौल जिले का पहला गांव होगा, जहां रसोई में पीएनजी पर खाना पकेगा। सीयूजीएल के अधिकारियों के मुताबिक सीएनजी लाइन फरीदपुर तक जा पहुंची है। इसी के साथ पीएनजी लाइन के विस्तार की कवायद शुरू की गई है। शुरुआत भरतौल से होगी। प्रोजेक्ट सफल होने पर नकटिया, नरियावल होकर इसे फरीदपुर तक पहुंचाएंगे। इसके लिए एनचएएआई से अनुमति भी मांगी गई है। पीएनजी सेवा शहरवासियों को भी लुभा रही है। जहां भी यह लाइन पहुंची, लोगों ने हाथोंहाथ लिया।
विज्ञापन


17 वर्ष बाद शहर की सीमा लांघेगी पीएनजी
पीएनजी सेवा 17 वर्ष बाद शहर की सीमा लांघेगी। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, भरतौल में 1,250 मकान और करीब आठ हजार आबादी है। 50 घरों से कनेक्शन के लिए पंजीकरण हो चुके हैं। जागरूक लोग टीम बनाकर पीएनजी सेवा अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। कनेक्शन के लिए 150 लोगों की सूची तैयार की गई है। एक हजार घरों में कनेक्शन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा से हल्की है पीएनजी, आग की आशंका कम
विशेषज्ञों के मुताबिक पीएनजी, एलपीजी से अधिक सुरक्षित है। पीएनजी हवा से हल्की होती है। लिहाजा, यह गैस हवा में ऊपर की ओर उड़ जाती है। इससे घरों में या कहीं रास्ते में गैस लीक होने पर आग लगने की आशंका कम रहती है।


--
गांव को कार्बन मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। लोगों को सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब तक 12 घरों में सोलर पैनल लग चुके हैं। पीएनजी भी पर्यावरण के अनुकूल होती है। इसलिए इसको ज्यादातर घरों तक पहुंचाने का प्रयास है। गांव कार्बन मुक्त होगा तो अन्य प्रधान भी इस दिशा में पहल करेंगे। - प्रवेश कुमारी, ग्राम प्रधान
अजीत प्रताप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed