{"_id":"64332851cbde93d65f03ffc4","slug":"betting-on-credit-leaders-are-also-betting-on-ipl-bareilly-news-c-4-bly1015-121929-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: साख पर बट्टा, नेता जी भी लगवा रहे आईपीएल पर सट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: साख पर बट्टा, नेता जी भी लगवा रहे आईपीएल पर सट्टा
विज्ञापन
बरेली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रोमांच के साथ ही सट्टेबाजी भी चरम पर होती है। शहर के पुराने सट्टेबाजों के अलावा खुद को सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा बताने वाले एक युवा नेता भी अपनी टीम के सहारे बड़े-बड़े दांव लगवा रहे हैं।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सौफुटा रोड से सटी कॉलोनी के युवा नेता सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। खुद को सत्ताधारी पार्टी का नेता बताकर पोस्ट डालते रहते हैं। यह अलग बात है कि नेताजी अपना जो पद बताते हैं, पार्टी में ऐसा कोई पद है ही नहीं। कुछ दिन पहले हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने नेता जी को पकड़ा भी था, लेकिन सेटिंग के चलते वह बच निकले और साथी को जेल जाना पड़ा। अब नेता जी अपने गुर्गों के जरिये ऑनलाइन सट्टेबाजी करा रहे हैं।
इन इलाकों के बुकी मोबाइल से चला रहे धंधा
किला थाना क्षेत्र में सट्टेबाज सर्वाधिक सक्रिय हैं। सराय चौकी, किला चौकी, जखीरा के अलावा प्रेमनगर थाने की कानूनगोयान चौकी क्षेत्र व राजेंद्रनगर, सुभाषनगर का मढ़ीनाथ चौकी क्षेत्र, बारादरी के ग्रीन पार्क आदि इलाकों में भी बुकी सक्रिय हैं। ये मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल के सहारे धंधा चला रहे हैं। भरोसेमंद लोगों को आईडी भेजकर आईपीएल पर सट्टा लगवा रहे हैं। प्रति ओवर और गेंद के हिसाब से रेट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
थाना स्तर पर दोस्ती, धरपकड़ के लिए अलग से लगाई टीम
सट्टेबाजों को पकड़ना पुलिस के लिए काफी मुश्किल है। सारा काम ऑनलाइन होने के चलते पुलिस इनकी पहचान नहीं कर पाती। थाना और चौकी स्तर पर इनकी अच्छी पैठ है। इसकी वजह से अधिकारी इन्हें चिह्नित करने के लिए अलग से टीम लगाकर प्रयास कर रहे हैं। मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया है।
सट्टेबाजों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन पर कार्रवाई की जाएगी। बड़ा मामला पकड़ा गया तो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई होगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी