{"_id":"6914f573c6bff8e7de075014","slug":"bells-and-five-brass-idols-stolen-from-temple-sparks-outrage-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-102438-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंदिर से घंटे और पांच पीतल की मूर्तियां चोरी, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंदिर से घंटे और पांच पीतल की मूर्तियां चोरी, आक्रोश
विज्ञापन
सिरौली। क्षेत्र के गांव हरिदासपुर के नई देवी मंदिर से मंगलवार की देर रात चोर घंटे और पांच पीतल की मूर्तियां चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना पर आई पुलिस ने तहरीर नहीं ली। मामले को दबाने की कोशिश की। इस पर ग्रामीणों ने रोष जताया है।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि मंगलवार रात चोर मंदिर में घुस गए। इस दौरान वे मूर्तियों समेत घंटे चोरी कर ले गए। उनका कहना है कि एक पखवाड़े में इस तरह की यह दूसरी बड़ी घटना है। पुलिस पिछली घटना का खुलासा कर नहीं सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घटना को दबाने के उद्देश्य से अपने लोगों की मदद से पुजारी को समझाकर तहरीर नहीं ली। पुलिस ने नई मूर्तियों को लगवाने के लिए एक हजार रुपये दिए और कि कम पड़ेंगे तो और मिल जाएंगे। इधर, थाना प्रभारी विनोद कुमार ने इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह बरेली में हैं। सिरौली आकर मामले में पता करेंगे।
-- -- -- --
दो बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना
नवाबगंज। एक गांव के दो मकानों के ताले तोड़कर मंगलवार की रात उसमें घुसे चोर जेवर व अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने बुधवार को घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव हरदुआ किफायतुल्ला गांव में मोहम्मद नबी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा रेहान दिल्ली में रहकर काम करता है। मंगलवार की रात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर व आदि सामान चोरी कर लिए। वहीं, दूसरी ओर गांव के ही रईस अहमद जयपुर में रहकर काम करते हैं। चोरों ने उनके मकान में सेंध लगाकर जेवर की चोरी की। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। संवाद