{"_id":"69e13c41eb1b36d36007e790","slug":"bedi-international-team-wins-nps-gets-a-walkover-bareilly-news-c-4-bly1053-865443-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेदी इंटरनेशनल की टीम जीती, एनपीएस को वॉकओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेदी इंटरनेशनल की टीम जीती, एनपीएस को वॉकओवर
Fri, 17 Apr 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस मैदान पर आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बेदी इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की, वहीं आदर्श निकेतन स्कूल के मैदान छोड़ने के कारण नेशनल पब्लिक स्कूल (एनपीएस) को वॉकओवर दे दिया गया।
ग्रुप-सी के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेदी इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 216 रन बनाए। विशाल ने 59 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 102 रनों की नाबाद पारी खेली। कप्तान नूरुल अजीज ने भी 35 गेंदों पर 49 रन बनाए। जवाब में जिंगल बेल्स की टीम 14.2 ओवरों में 129 रनों पर ढेर हो गई।ऋतिक यादव ने 48 और कप्तान वैदिक बग्गा ने 20 रन बनाए। विशाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें एसआरएमएस सीईटी के प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने ट्रॉफी प्रदान की।
इससे पूर्व ग्रुप-ए के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आदर्श निकेतन की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली गेंद पर कप्तान सूरजपाल आउट हो गए। दूसरे ओवर तक टीम ने मात्र 11 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए। इस खराब स्थिति को देखते हुए आदर्श निकेतन के खिलाड़ियों ने आगे खेलने से इन्कार कर दिया। टूर्नामेंट के आयोजन सचिव डॉ. शोभित सक्सेना के समझाने के बावजूद टीम लौट गई। अंपायरों ने नेशनल पब्लिक स्कूल को वॉकओवर देते हुए विजेता घोषित कर दिया।