फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Beaten and held hostage in the house for not giving Rs 1 lakh in dowry

Bareilly News: दहेज में एक लाख न देने पर मारपीट कर घर में बनाया बंधक

Fri, 08 Nov 2024 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Beaten and held hostage in the house for not giving Rs 1 lakh in dowry
सिरौली। मायके से एक लाख रुपये नहीं लाने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को जमकर पीटा और घर में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उसे मुक्त कराया। पीड़ित ने मां के साथ थाने जाकर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार साल पहले बदायूं के थाना वजीरगंज के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद एक लाख रुपये की मांग शुरू हो गई। इस बीच जेठ ने छेड़खानी की। तीन नवंबर की रात राशि नहीं मिलने पर ससुरालियों ने जमकर पीटा और कमरे में बंद कर दिया। इस बीच विवाहिता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दहेजलोभियों के चंगुल से पीड़िता को छुड़ाया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed