{"_id":"5daa46578ebc3e01463f5115","slug":"beat-officers-will-keep-watch-on-people-getting-terror-funding-and-hawala-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेरर फंडिंग: अचानक अमीर हुए लोग पुलिस के रडार पर, इंटेलिजेंस की मदद से होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेरर फंडिंग: अचानक अमीर हुए लोग पुलिस के रडार पर, इंटेलिजेंस की मदद से होगी जांच
Sat, 19 Oct 2019 05:08 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 19 Oct 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
टेरर फंडिंग और हवाला नेटवर्क के जरिए अचानक रईस हुए लोगों पर अब पुलिस नजर रखेगी। बरेली और बदायूं के गांवों में ऐसे कई मामले सामने आने के बाद एडीजी ने पूरे जोन में अधिकारियों को इंटेलिजेंस की मदद से अभियान चलाने का निर्देश दिया है। बीट के सिपाहियों को अचानक रईस हुए लोगों का ब्योरा जुटाकर अधिकारियों को देने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि टेरर फंडिंग और हवाला से जुड़े मामले में एटीएस विवेचना कर रही है। पुलिस अपनी ओर से भी गैरकानूनी और राष्ट्रविरोधी काम करने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगी। बीट के सिपाही अचानक रईस हो रहे लोगों का पता लगाएंगे और फिर उनके कमाई के जरियों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
एडीजी ने बताया कि बरेली के साथ ही बदायूं के गांवों में इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिली है। बीट के सिपाही अपनी रिपोर्ट थाना प्रभारी को देंगे, फिर कोई गड़बड़ मिलने पर संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई की जाएगी। पुरानी घटनाओं में शामिल रहे अपराधियों का भी रिकॉर्ड जुटाकर उनकी हालिया स्थिति का पता लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन