{"_id":"6660faa5633cb054e80665e6","slug":"bdas-bulldozer-roared-on-two-illegal-colonies-bareilly-news-c-4-lko1018-415146-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो अवैध कॉलोनियों पर गरजा बीडीए का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो अवैध कॉलोनियों पर गरजा बीडीए का बुलडोजर
Thu, 06 Jun 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) ने बुधवार को रामगंगानगर योजना सेक्टर-एक व दो के पीछे 14 हजार वर्गमीटर में बन रही दो अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि रामगंगानगर आवासीय योजना सेक्टर एक के पीछे मोहित कुमार छह हजार वर्गमीटर और डोहरा रोड पर नकटिया नदी के किनारे विजय पाल व शिव मंगल सिंह आठ हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे। प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना ही सड़क, नाली, भूखंडों का चिह्नीकरण व साइट ऑफिस का निर्माण कराया जा रहा था। टीम ने उसे ध्वस्त करा दिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संपत्ति खरीदते समय मानचित्र व अन्य कागजात की जांच अवश्य कर लें।
विज्ञापन