{"_id":"5eff92858ebc3e42dc3a4536","slug":"bda-will-provide-vacant-accommodation-to-migrant-laborers-on-cheap-rent-bareilly-news-bly411456968","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए खाली आवास सस्ते किराये पर प्रवासी मजदूरों को देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए खाली आवास सस्ते किराये पर प्रवासी मजदूरों को देगा
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विभाग से भी मांगी गई सूचना, बीडीए ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के चलते बड़ी संख्या में आए प्रवासी मजदूरों को रहने के लिए बीडीए अपने रामगंगानगर आवासीय योजना में खाली आवासों को सस्ते किराये पर देगा। प्रमुख सचिव आवास से गाइडलाइन मिलने के बाद बीडीए की ओर से ऐसा प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।
बीडीए के पास रामगंगानगर परियोजना में करीब सौ आवास खाली हैं। लाभार्थी न मिलने से इनका लंबे समय से आवंटन नहीं हो पा रहा है। शासन के निर्देश के बाद बीडीए खाली आवासों को प्रवासी मजदूरों को सस्ते किराये पर देगा, ताकि गरीबों को सिर छिपाने के लिए छत मिलने के साथ ही सरकार के खाली पड़े आवासों का सदुपयोग हो सके। सस्ते किराये पर आवास मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी। बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि प्रवासी मजदूरों के लिए सस्ते आवासों का निर्माण कराने की योजना पर भी विचार चल रहा है।
वर्जन-
शासन से प्रवासी मजदूरों को सस्ते किराये पर आवास देने संबंधी सूचना मांगी गई है। इसका प्रपोजल तैयार कराया जा रहा है। हालांकि बीडीए के पास रामगंगानगर योजना में ही आवास खाली हैं। - दिव्या मित्तल, बीडीए उपाध्यक्ष