फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA in preparation for next year's budget

अगले साल के बजट की तैयारी में लगा बीडीए 

Fri, 17 Mar 2017 12:55 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 17 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
BDA in preparation for next year's budget
BDA in preparation for next year's budget - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बीडीए 2017-18 के बजट की तैयारी में लग गया है। मंडलायुक्त से हरी झंडी मिलने के बाद बजट का खाका तैयार कर लिया गया है। 223 करोड़ के बजट को अंतिम रूप दे दिया गया है। मार्च के अंतिम या अप्रैल के पहले सप्ताह में बीडीए की बजट बैठक बुलाई जा सकती है। अगले साल बीडीए के बजट में रामगंगा नगर आवासीय योजना के विस्तार, पार्कों के सौंदर्यीकरण और सड़कों के चौड़ीकरण पर फोकस होगा। 
विज्ञापन

बरेली विकास प्राधिकरण में वर्ष 2017-18 का बजट 31 मार्च से पहले ही आना था। चुनाव आचार संहिता की वजह से अब अप्रैल के पहले सप्ताह में आएगा। अगले साल के बजट में बीडीए ने 239 करोड़ रुपये के आय-व्यय का अनुमान लगाया है। बजट में रामगंगा नगर आवासीय योजना के विस्तार को प्रमुखता दी गई है। इसमें बीडीए की सबसे बड़ी योजना रामगंगा नगर में आवासीय और कामर्शियल फ्लैट बनाने, सड़कों के चौड़ीकरण, 20 एमवीए बिजली सब स्टेशन, सीवर, पानी और बिजली की लाइन बिछाना शामिल है। पार्कों के सुंदरीकरण पर भी जोर होगा। इसके अलावा पीलीभीत बाईपास रोड से एयरफोर्स स्टेशन तक और धर्मकांटा चौराहा से पीलीभीत बाईपास रोड तक फोरलेन चौड़ीकरण होगा।  बजट में 238.19 करोड़ रुपये की आमदनी और 204.02 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है। बीडीए की ये आमदनी नक्शा स्वीकृत करने, अनाधिकृत निर्माण की कंपाउंडिंग, रामगंगा नगर में प्लाटों और मकानों के अलावा पुरानी संपत्तियों की बिक्री से होगी। अधिकांश खर्च भी रामगंगा नगर योजना के विस्तार पर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed