फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA

जेई की रिश्वतखोरी का एक फंदा खुला तो सालों की कारगुजारियां उधड़ गईं

Tue, 30 Jul 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
BDA
बरेली। एक शिकायत पर जांच के बाद बीडीए के जेई की रिश्वतखोरी की पोल-पट्टी खुली तो न सिर्फ सुपरवाइजर भी नप गया बल्कि सनराइज एन्क्लेव में अवैध रूप से मकान बनवाने वाले तमाम लोग भी मुश्किल में पड़ गए। बीडीए उपाध्यक्ष ने सुपरवाइजर को तो फौरन निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी, साथ ही जेई के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के साथ विभागीय जांच की सिफारिश शासन को भेज दी है। इसके साथ सनराइज कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए गए मकानों को भी नोटिस दिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल को शिकायत मिली थी कि डोहरा रोड पर सनराइज एन्क्लेव में जेई सुनील कुमार शर्मा ने अवैध रूप से मकान बनवाए जाने पर अजीत कुमार से रिश्वत मांगी है। बीडीए वीसी ने इस शिकायत की जांच अधिशासी अभियंता से कराई तो उसकी पुष्टि हो गई। अधिशासी अभियंता की जांच में यह भी पता चला कि जेई सुनील कुमार शर्मा ने इस कॉलोनी में तमाम और भी अवैध निर्माण करा रखे हैं। इन पर न कोई एक्शन लिया गया, साथ ही प्रशमन की कार्रवाई को भी लटकाए रखा गया। इससे साफ हो गया कि जेई ने रिश्वत लेकर इस कॉलोनी में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कराए हैं।
विज्ञापन

बीडीए वीसी ने इसके बाद क्षेत्रीय सुपरवाइजर निर्मल चंद्र यादव को जेई से सांठगांठ का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जेई के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के साथ विभागीय जांच की सिफारिश शासन को भेज दी गई है। इसके साथ कॉलोनी में अवैध निर्माण करने वाले लोगों को भी नोटिस दिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई और सुपरवाइजर के खिलाफ गंभीर मामला सामने आया है। चूंकि मैं जेई की नियुक्ति प्राधिकारी नहीं हूं, इसलिए कार्रवाई की संस्तुति शासन में भेजी गई है। -दिव्या मित्तल, बीडीए वीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed