फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BCA students launch startup for peer mentorship

Bareilly News: बीसीए के छात्रों ने पियर मेंटरशिप के लिए शुरू किया स्टार्टअप

Tue, 03 Mar 2026 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
BCA students launch startup for peer mentorship
बरेली। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब विद्यार्थी कॉलेज जाना शुरू करते हैं तो उनके दिमाग में कॅरिअर को लेकर कई सवाल आते हैं। शिक्षकों से गाइडेंस नहीं मिलने पर उनको भटकना पड़ता है। वर्किंग प्रोफेशनल से सलाह लेना महंगा साबित होता है। इस समस्या को महसूस कर बरेली कॉलेज के व्यवसाय प्रबंधन विभाग के छात्रों ने स्टार्टअप शुरू किया है। इसके तहत पियर मेंटरशिप के जरिये पढ़ाई के दौरान विद्यार्थी अपने सीनियरों से निशुल्क मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र सोहम ने बताया कि उन्होंने नोवाद्दीन नाम से स्टार्टअप शुरू किया है। इसकी शुरुआती लागत 5000 रुपये है। यह वेब एप के रूप में इंटरनेट पर संचालित है। बरेली कॉलेज के छात्रों पर इसकी टेस्टिंग की जा रही है। स्टार्टअप टीम में शामिल बीसीए के छात्र हर्षित ने बताया कि विद्यार्थियों की आम समस्या रहती है कि कॅरिअर कहां से और कैसे शुरू करें? हमारे शिक्षक या वर्किंग प्रोफेशनल छात्रों की इस समस्या को समझ नहीं पाते। ऐसे में सीनियर से गाइडेंस की आवश्यकता होती है। यह स्टार्टअप एल्युमिनाई के जरिये छात्रों की कॅरिअर संबंधी शंकाओं को दूर कराएगा।
विज्ञापन

बीसीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी संगम ने बताया कि इस स्टार्टअप का ये पहला फेज है वेब एप तैयार करना। दूसरे फेज के लिए हम अलग-अलग विश्वविद्यालयों व कॉलेजों से संपर्क कर उनके एल्युमिनाई का डाटा लेकर उन्हें निशुल्क गाइडेंस देने के लिए आमंत्रित करेंगे। फिलहाल वेब एप इंटरनेट पर छात्रों की सहायता कर रहा है। इसे पूरी तरह से शुरू करने से पहले टेस्टिंग मोड में छात्रों के बीच लागू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed