फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly's talented people are making the city shine on social media

Bareilly News: सोशल मीडिया पर शहर को चमका रहे बरेली के होनहार

Wed, 06 Aug 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's talented people are making the city shine on social media
बरेली। छोटी सी उम्र में लाखों फाॅलोअर्स, सोशल मीडिया की चमक, पढ़ाई के साथ हजारों की कमाई, शहर को नई पहचान दिखाने का जज्बा लिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अपने हुनर के दम पर पहचान बना रहे हैं। मंगलवार को अमर उजाला की ओर से कार्यालय में शहर के प्रमुख सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से संवाद किया गया, तो कई रोचक कहानियां सामने आईं।
विज्ञापन

हर व्यक्ति के पहुंच में आ चुके सोशल मीडिया से अब के जमाने में कोई भी चीज छुप नहीं सकती। शहर के ऐसे होनहार सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर लाखों फॉलोअर के साथ जुड कर देश-विदेश तक नाम कमा रहे हैं। शहर के रहने वाले मोहम्मद कैफ ने पढ़ाई के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाने की शुरुआत की। धीरे-धीरे लोग उनके बनाए वीडियो पसंद करने लगे। वह बरेली को नई पहचान दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर भी वीडियो बनाते हैं, इनके लाखों फॉलोअर हैं। वहीं, वंशपुरी के अनकट बरेली के नाम से अपना पेज चलाते हैं। इस समय उनके 1,28,000 फाॅलोअर्स हैं। यह बरेली की पुरानी जगह व उनके आने-जाने वाले रास्तों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

इनफ्लुएंसर शोएब एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करने के साथ ही वीडियो बनाते हैं। इनके भी हजारों फाॅलोअर्स है। बात यश गुप्ता की करें तो ड्रोन से ये पूरे शहर को दिखाकर उनके विशेषताओं के बारे में बताते हैं। यश कहते है कि उन्हें पढ़ाई के साथ ड्रोन उड़ाने का शौक है। इसके बाद एक ड्रोन खरीदा और शहर की आसमान से दिखाना शुरू कर दिया। लोगों को उनकी ड्रोन से बने वीडियो खूब पसंद आने लगे अब वह बरेली भर की वीडियो बनाकर अपने पेज पर डालते हैं। वहीं, महिलाएं केवल अब रसोई तक ही सीमित नहीं रहीं, वह भी रील बनाकर हजारों रुपये महीने कमा रहीं हैं। शहर की अर्चना सागर बताती हैं कि उन्हें लाॅकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो डालना शुरू किया था, जिसके बाद लोग उन्हें पसंद करने गले और अब उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। श्याम सुंदर ने तो एक ही दिन में 25 वीडियो पोस्ट किए थे। इसी तरह कई अन्य इनफ्लुएंसर की कहानी है जो आज हजारों से लेकर लाखों रुपये महीने तरहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी रही मौजूदगी
- रचित दिवाकर
- शोएब अली
- श्याम सुंदर
- वंश पुरी
- शैलेंद्र भारती
- दिव्यांश तांडव तनेजा
- सुबोध आर्य
- यश गुप्ता
- अजहर अहमद इदरीसी
- नितिन कुमार सिंह
- अर्चना सागर
- मोहम्मद कैफ
- विकास यादव
- शुभी गुप्ता
- हरप्रीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed