{"_id":"640cdea18dbd4baac20d3d94","slug":"bareillys-fond-of-country-liquor-worth-24-crores-bareilly-news-c-4-bly1015-90474-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 24 करोड़ की देसी शराब गटक गए बरेली के शौकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 24 करोड़ की देसी शराब गटक गए बरेली के शौकीन
विज्ञापन
बरेली। इस बार होली पर शराब की काफी मांग रही। देसी, अंग्रेजी से लेकर बीयर तक खूब बिकी। करीब 24 करोड़ रुपये की लगभग साढ़े सात लाख लीटर देसी शराब बरेली जिले के शौकीन ही गटक गए। त्योहार पर शराब की यह खपत आम दिनों के मुकाबले यह पांच गुना अधिक है।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक बरेली जिले में इस बार एक मार्च से दस मार्च के बीच सात लाख, 48 हजार, 685 लीटर देसी शराब का उठान हुआ। लगभग 24 करोड़, 33 लाख, 22 हजार, 917 रुपये की शराब की बिक्री की गई। इन्हीं दस दिनों में एक लाख, 37 हजार, 599 लीटर अंग्रेजी शराब का उठान ठेकेदारों के लिए किया गया। इससे 11 करोड़, 92 लाख, 52 हजार 839 रुपये के करीब राजस्व मिला।
वहीं, बीयर इन दिनों में एक लाख, 71 हजार, 331 लीटर बीयर का उठान हुआ। इसकी कीमत चार करोड़, 11 लाख, 19 हजार, 516 रुपये की आंकी गई।
मंडल के जिलों में भी खूब खपत, बदायूं दूसरे नंबर पर
बरेली मंडल के जिलों में भी होली पर शराब की खूब खपत हुई। बरेली के बाद बदायूं में सबसे ज्यादा चार लाख, 29 हजार, 749 लीटर देसी शराब का उठान किया गया। पीलीभीत में तीन लाख, 12 हजार, 211 लीटर और शाहजहांपुर में तीन लाख, नौ हजार, 691 लीटर शराब का उठान हुआ। अंग्रेजी शराब बिक्री के मामले में भी बदायूं दूसरे और पीलीभीत चौथे नंबर पर रहा। बदायूं में 88 हजार, 827.84 लीटर, शाहजहांपुर में 55 हजार, 977.42 लीटर और पीलीभीत में 25 हजार, 614.35 लीटर अंग्रेजी शराब का उठान किया गया। बीयर भी बरेली के बाद बदायूं में ही ज्यादा खपी। यहां 85 हजार, 419 लीटर, शाहजहांपुर में 75 हजार, 509.4 लीटर और पीलीभीत में 52 हजाार, 240.7 लीटर बीयर का उठान किया गया।
विज्ञापन
होली पर हर बार शराब की खपत सामान्य से पांच से छह गुना बढ़ जाती है। इस बार भी लगभग यही स्थिति है। दस दिनों में सभी प्रकार की शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। - शैलेंद्र प्रताप सिंह, उपायुक्त, आबकारी, बरेली मंडल