फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly will get three Amrit Bharat and two Vande Bharat Express in the new financial year

Bareilly News: नए वित्तीय वर्ष में बरेली को मिलेंगी तीन अमृत भारत और दो वंदे भारत एक्सप्रेस

Thu, 05 Feb 2026 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bareilly will get three Amrit Bharat and two Vande Bharat Express in the new financial year
उत्तर रेलवे 12 नई गाड़ियों का शुरू करेगा संचालन, पांच बरेली होकर गुजरेंगी
विज्ञापन

बरेली। वित्त वर्ष 2026-27 में उत्तर रेलवे 12 अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें तीन अमृत भारत और दो वंदे भारत एक्सप्रेस बरेली से होकर गुजरेंगी। वित्त वर्ष 2025-26 में भी बरेली के लिए दो वंदे भारत और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस मिल चुकी हैं।

बरेली होते हुए देहरादून-लखनऊ, सहारनपुर-लखनऊ और मेरठ-वाराणसी वंदे भारत व बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार, हावड़ा-आनंद विहार और छपरा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। इनमें छपरा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस रामगंगा होते हुए निकलती है। ऐसे में इस गाड़ी का बरेली के लोगों को लाभ नहीं मिलता। आम बजट में उत्तर रेलवे को 12 अमृत भारत और वंदे भारत एक्सप्रेस मिली हैं। इनमें से तीन अमृत भारत और दो वंदे भारत बरेली से गुजरेंगी। हालांकि, अभी गाड़ियों के रूट तय नहीं किए गए हैं। टनकपुर-दिल्ली, रामनगर-मथुरा-आगरा-जयपुर होते हुए भी वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि गाड़ियों के रूट के संबंध में अप्रैल तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed