फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly - Success is between Moradabad Telgo

बरेली - मुरादाबाद के बीच सक्सेस रही टेल्गो

Thu, 09 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 09 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bareilly - Success is between Moradabad Telgo
टेल्गो ट्रेन
स्पेन की टेल्गो ट्रेन का बरेली से मुरादाबाद के बीच आज ट्रायल पूरा हो गया। आरडीएसओ की टीम ने पहले फेज के इस ट्रायल को सफल बताया है। जिसकी विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है, जिसके आधार पर आरडीएसओ के विशेषज्ञों की टीम विस्तार से पहले, दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल का अध्ययन करेगी। उसी के बाद फाइनल रिपोर्ट के आधार पर इस ट्रेन के कोच या फिर तकनीक खरीदने के बारे में केंद्र सरकार और टेल्गो के बीच फैसला होगा। पहले फेज के ट्रायल में यह ट्रेन बरेली से मुरादाबाद के बीच 115 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक चली। इस संचालन को एनईआर, एनआर तथा आरडीएसओ की तकनीकी टीम ने हर दृष्टि से सफल बताया है। 27 मई से ट्रेन का ट्रायल शुरू होकर बुधवार को आठ जून को पूरा हुआ। इस बीच पांच जून को ट्रेन का संचालन नहीं हुआ था। टेल्गो की तकनीकी अधिकारी सुश्री इलीना ने बताया कि रेलवे की ओर से फिलहाल 12 जून से दूसरे फेज का ट्रायल प्रस्तावित है। यह ट्रायल तय तारीख से होगा या फिर उसमें कुछ बदलाव होगा, इस बारे में इंडियन रेलवे के अधिकारी बताएंगे लेकिन टेल्गो की ओर से तो तय तिथि से ट्रायल की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed