{"_id":"69e51fb9668c6ab80507e801","slug":"bareilly-shooting-academy-dominates-the-up-pre-state-shooting-championship-bareilly-news-c-4-bly1053-867402-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यूपी प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बरेली शूटिंग एकेडमी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यूपी प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बरेली शूटिंग एकेडमी का दबदबा
Mon, 20 Apr 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या में 13 से 16 अप्रैल तक आयोजित हुई 29वीं यूपी प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बरेली शूटिंग एकेडमी के शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक झटके। एकेडमी के कोच अमित यादव ने 10 मीटर एयर राइफल मेन मास्टर कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर मास्टर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
महिला वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल (आईएसएसएफ सीनियर, जूनियर) कैटेगरी में गरिमा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सीनियर वर्ग में रजत और जूनियर वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। 10 मीटर एयर राइफल वूमेन सीनियर टीम कैटेगरी में अभिलाषा, दीपाली और श्रेया की तिकड़ी ने रजत पदक हासिल किया।
10 मीटर एयर पिस्टल वूमेन सीनियर टीम में कीर्ति, दीपशिखा और कशिश ने भी सटीक निशाना लगाते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर टीम इवेंट में सौमित्र, अली और निशांत ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
चैंपियनशिप के माध्यम से बरेली शूटिंग एकेडमी के 24 नए खिलाड़ियों ने प्री स्टेट के लिए क्वालीफाई करने में सफलता पाई है। 20 खिलाड़ी पूर्व में ही क्वालीफाई कर चुके हैं।