{"_id":"6090442c8ebc3e246745ee51","slug":"bareilly-sdm-dr-prashant-chaudhary-dies-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: बरेली के युवा एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी का कोरोना संक्रमण से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: बरेली के युवा एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी का कोरोना संक्रमण से निधन
Tue, 04 May 2021 12:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 04 May 2021 12:12 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण की चपेट में आए पीसीएस अफसर व बरेली एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी ने सोमवार को एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वह 2018 बैच के पीसीएस अफसर थे।
विज्ञापन
डॉ. प्रशांत चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की चपेट में आए पीसीएस अफसर व बरेली एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी ने सोमवार को एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वह 2018 बैच के पीसीएस अफसर थे।
विज्ञापन
मूल रूप से गाजियाबाद की शास्त्रीनगर कॉलोनी के निवासी डॉ. प्रशांत (38) ने 12 अप्रैल को ही बरेली में कार्यभार ग्रहण किया था। कुछ ही दिन बाद वे कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद 19 अप्रैल को प्रशासन ने उन्हें एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
डॉ. प्रशांत के पिता डीबी सिंह सेवानिवृत्त जिला जज हैं। डॉ. प्रशांत के निधन पर मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, डीएम नितीश कुमार, एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ब्यूरो
विज्ञापन