फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly school girl case injured girl treatment in ICU

Bareilly Girl Case: आईसीयू में चल रहा घायल छात्रा का उपचार, हालत को लेकर आया यह अपडेट

Thu, 12 Oct 2023 02:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 02:07 PM IST
सार

सीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को आरोपी विजय मौर्य ने छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया था, जिससे उसका एक हाथ और दोनों पैर कट गए थे। घायल छात्रा का उपचार पीलीभीत बाईपास स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Bareilly school girl case injured girl treatment in ICU
डीएम और एसएसपी ने जाना छात्रा का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज इलाके में ट्रेन से दोनों पैर और एक हाथ कटने से घायल छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। पीलीभीत बाईपास स्थित मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर किसी ने अफवाह उड़ा दी कि छात्रा की हालत बेहद नाजुक है और उसे दिल्ली रेफर किया गया है। पीड़िता के चाचा और चिकित्सकों ने इस बात से इनकार किया है। 

विज्ञापन


छात्रा का उपचार कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक बृहस्पतिवार को छात्रा की हालत में मामूली सुधार हुआ है। ब्लीडिंग बंद हो गई है, लेकिन हड्डियां टूटने से हालत स्थिर बनी हुई है। उसे आईसीयू में रखा गया है। आईसीयू के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में दो एसआई, चार महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहां मीडिया और बाहरी व्यक्ति के जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। 
विज्ञापन


शोहदे ने फेंका था ट्रेन के आगे  
सीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को आरोपी विजय मौर्य ने छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया था, जिससे उसका एक हाथ और दोनों पैर कट गए। उस दिन छात्रा का जन्मदिन था। वह सहेली के घर जन्मदिन मनाकर लौट रही थी। आरोपी ने रास्ते में उससे छेड़छाड़ की। उससे बचकर वह खड़ौआ रेलवे क्रासिंग की ओर पहुंची, वहां विजय ने उसे ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: जन्मदिन पर छात्रा को दिया जिंदगी भर का दर्द... ट्रेन से हाथ-पैर कटे; पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

दिल झकझोर देने वाली घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। इसके बाद एसएसपी ने सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर अशोक समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके पिता को भी जेल भेजा है। उधर, छात्रा का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

घटनास्थल पर मिला था छात्रा का बैग 
बुधवार को पुलिस ने मौके पर गहनता से जांच की। इस दौरान छात्रा का बैग तो मिला, लेकिन उसकी साइकिल नहीं मिली। सीबीगंज थाने के एक बंद कमरे में अफसरों ने आरोपी से पूछताछ की। वह छात्रा की साइकिल के बारे में कुछ नहीं बता सका। आरोपी ने कहा कि मंगलवार को छात्रा का जन्मदिन था। उसने सहेली के घर बर्थडे मनाया।

आरोपी ने दावा किया कि छात्रा उसकी भी दोस्त थी। उसने छात्रा को एक घड़ी गिफ्ट दी थी। बर्थडे पार्टी से छात्रा ने उससे वीडियो कॉल पर बात की थी। आरोपी ने यह भी बताया कि छात्रा ने मोबाइल पर शाम को अपनी मां से भी बात की थी। उसने कहा था कि वह अब उन्हें नहीं मिलेगी। छात्रा की मां से बातचीत के बारे में उसे कैसे पता चला? इसका वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed