{"_id":"652780cd4c38498bd9087a0a","slug":"bareilly-school-girl-molestation-inside-story-accused-thrown-infront-of-train-on-her-birthday-2023-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: जन्मदिन पर छात्रा को दिया जिंदगी भर का दर्द... ट्रेन से हाथ-पैर कटे; पढ़ें वारदात की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: जन्मदिन पर छात्रा को दिया जिंदगी भर का दर्द... ट्रेन से हाथ-पैर कटे; पढ़ें वारदात की पूरी कहानी
Thu, 12 Oct 2023 10:59 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Oct 2023 10:59 AM IST
सार
बरेली में एक शोहदे ने छात्रा के जन्मदिन पर उसे ऐसा दर्द दिया, जिसे जिंदगीभर भुलाया नहीं जा सकता। मंगलवार को छात्रा का जन्मदिन था। उसने सहेली के घर पर केक काटा। इसके बाद अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में शोहदा मिल गया। उसने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसके हाथ-पैर कट गए।
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी ने जाना छात्रा का हाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक शोहदे ने छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया था, जिससे उसका एक हाथ और दोनों पैर कट गए। आरोपी युवक ने छात्रा के जन्मदिन पर उसे ऐसा दर्द दिया, जिसे जिंदगीभर भुलाया नहीं जा सकता। मंगलवार को छात्रा का जन्मदिन था। उसने सहेली के घर पर केक काटा। इसके बाद अपने घर लौट रही थी। रास्ते में उसके साथ दिल दहला देने वाली वारदात हो गई।
विज्ञापन
घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। एसएसपी ने सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर अशोक समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके पिता को भी जेल भेजा है। उधर छात्रा की हालत चिंताजनक है, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: छात्रा की साइकिल गायब...आरोपी के बयानों में भी झोल, खुद को निर्दोष बता जन्मदिन और गिफ्ट देने की कहानी गढ़ी
विज्ञापन
मंगलवार को छात्रा दूसरे गांव के एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने गई थी। शाम चार बजे कोचिंग छूटी थी, साढ़े चार बजे जब वह अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश की। उसका कोई पता नहीं चला। रात नौ बजे वह गंभीर हालत में रेलवे ट्रैक पर मिली। बुधवार को पुलिस ने मौके पर जांच की। तब उसका बस्ता तो मिला, लेकिन उसकी साइकिल नहीं मिली। सीबीगंज थाने के एक बंद कमरे में अफसरों ने आरोपी से पूछताछ की। वह छात्रा की साइकिल के बारे में कुछ नहीं बता सका।
आरोपी ने कहा कि मंगलवार को छात्रा का जन्मदिन था। उसने सहेली के घर बर्थडे मनाया। आरोपी ने दावा किया कि छात्रा उसकी भी दोस्त थी। उसने छात्रा को एक घड़ी गिफ्ट दी थी। बर्थडे पार्टी से छात्रा ने उससे वीडियो कॉल पर बात की थी। आरोपी ने यह भी बताया कि छात्रा ने मोबाइल पर शाम को अपनी मां से भी बात की थी। उसने कहा था कि वह अब उन्हें नहीं मिलेगी। छात्रा की मां से बातचीत के बारे में उसे कैसे पता चला? इसका वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका।
बड़ा सवाल...सुनसान जगह कैसे पहुंची छात्रा
आशंका जताई जा रही है कि आरोपी छात्रा को कोचिंग से लौटते समय सुनसान जगह पर जबरन ले गया। फिर उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो उसे अपलाइन पर आ रही जनता एक्सप्रेस के सामने फेंक दिया और फरार हो गया। आरोपी ने बताया कि छात्रा अकेली वहां गई होगी।
आशंका जताई जा रही है कि आरोपी छात्रा को कोचिंग से लौटते समय सुनसान जगह पर जबरन ले गया। फिर उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो उसे अपलाइन पर आ रही जनता एक्सप्रेस के सामने फेंक दिया और फरार हो गया। आरोपी ने बताया कि छात्रा अकेली वहां गई होगी।
उसके बयान पर ध्यान दिया जाए तो खड़ौआ रेलवे क्रॉसिंग व पचतौर के बीच सुनसान जंगली इलाका है। किसान भी रात में ऐसी जगह जाने से डरते हैं। ऐसे में छात्रा अगर सीबीगंज से अपने घर जाएगी तो पचतौर रेलवे क्रॉसिंग से ही होकर निकलेगी। ऐसे में खड़ौआ रेलवे क्रॉसिंग पर उसके जाने से रास्ता उल्टा पड़ेगा।
डीएम-एसएसपी का कंधा पकड़कर रोए पिता
बेटी के परिजनों का हाल बेहाल था। डीएम और एसएसपी अस्पताल से निकले तो उसके पिता कंधा पकड़कर फूट-फूटकर रोने लगे। डीएम ने कंधे पर हाथ रखकर दिलासा दिया तो कहा कि साहब, मेरी बेटी पढ़ने में बहुत होनहार थी। बेटी की पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी। डीएम व एसएसपी ने पिता को ढांढस बंधाया। हरसंभव मदद व कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बेटी के परिजनों का हाल बेहाल था। डीएम और एसएसपी अस्पताल से निकले तो उसके पिता कंधा पकड़कर फूट-फूटकर रोने लगे। डीएम ने कंधे पर हाथ रखकर दिलासा दिया तो कहा कि साहब, मेरी बेटी पढ़ने में बहुत होनहार थी। बेटी की पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी। डीएम व एसएसपी ने पिता को ढांढस बंधाया। हरसंभव मदद व कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अस्पताल पहुंचने के बाद डीएम व एसएसपी ने प्रबंधन से पूछा कि अब तक उपचार में कितने रुपये खर्च हुए। अस्पताल प्रबंधन ने 62 हजार रुपये लेने की बात बताई। तत्काल ही छात्रा के पिता को यह रुपये वापस कराए गए। लोगों के अनुसार छात्रा का परिवार काफी संपन्न है।