फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: RSS ideologue Indresh appeals make minorities promise will vote to make BJP win

बरेली: आरएसएस विचारक इंद्रेश कुमार ने की अपील- अल्पसंख्यक वादा करें, भाजपा को जिताने के लिए डालेंगे वोट

Wed, 02 Feb 2022 11:04 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बरेली।
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 02 Feb 2022 11:04 PM IST
सार

इंद्रेश कुमार ने सम्मेलन को संबोधित करने से पहले सभी से हाथ उठवाकर वादा लिया कि इस बार भाजपा को हराने के लिए नहीं बल्कि जिताने के लिए मतदान करेंगे और दूसरे से भी कराएंगे।

विज्ञापन
Bareilly: RSS ideologue Indresh appeals make minorities promise will vote to make BJP win
इंद्रेश कुमार - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि हिंदुस्तान किसी की विरासत नहीं है। इस पर सभी वर्गों का बराबर का हक है। लिहाजा हमें किसी के बहकावे में न आकर देश की राजनीति और प्रगति में अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए। इंद्रेश कुमार बुधवार को बरेली में दूल्हे मियां की मजार के पास एक होटल में अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ने सम्मेलन को संबोधित करने से पहले सभी से हाथ उठवाकर वादा लिया कि इस बार भाजपा को हराने के लिए नहीं बल्कि जिताने के लिए मतदान करेंगे और दूसरे से भी कराएंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश आजाद कराया, वे आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन कौमी एकता की उनकी दी सीख पर आज भी देश का हर वर्ग चल रहा है। हम सभी को कौमी एकता और सद्भाव के लिए हमेशा एकजुट रहकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए।

विज्ञापन

50 अल्पसंख्यक नेताओं को किया सम्मानित

इस मौके पर इंद्रेश कुमार ने अल्पसंख्यक वर्ग के करीब 50 नेताओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। सम्मेलन से पहले इंद्रेश कुमार भारतीय सद्भावना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम शम्सी के आवास पर पहुंचे। वहां करीब 10 मिनट रुके। सम्मेलन को साध्वी कल्पना अरुंधति, नदीम शम्सी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शगुफ्ता गजल, राजेंद्र घिल्डियाल, मुजाहिद इस्लाम, नावेद खान, डॉ. दीप पंत, डॉ. मृदुला शर्मा, शाहीन, डॉ. विनोद पागरानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed