फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly religious leader made a big demand on Dhirendra Shastri Sanatan Ekta Yatra

UP News: धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता यात्रा पर बरेली के धर्मगुरु ने कर दी बड़ी मांग, जानिए क्या कहा

Mon, 10 Nov 2025 03:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Nov 2025 03:39 PM IST
विज्ञापन
Bareilly religious leader made a big demand on Dhirendra Shastri Sanatan Ekta Yatra
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

बरेली के धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन धर्म एकता पदयात्रा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हर उस व्यक्ति के लिए गर्व का विषय है, जो सनातन धर्म में आस्था रखता है। पाठक ने कहा कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री सनातन एकता के लिए जो यात्रा निकाल रहे हैं, वह न केवल एक धार्मिक अभियान है बल्कि देश में सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक भी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी से की अपील
पंडित सुशील पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वह धीरेंद्र शास्त्री के विचारों को संसद के माध्यम से पूरे देश तक पहुंचाएं। इस सनातन एकता यात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनाया जाए, ताकि हर भारतीय को अपनी संस्कृति और परंपरा पर गर्व महसूस हो।
विज्ञापन


यात्रा का विरोध करने वालों को बताया सनातन विरोधी 
सुशील पाठक ने विरोध करने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री किसी जाति, संप्रदाय या वर्ग की बात नहीं कर रहे हैं। वह तो सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोगों को एक सूत्र में जोड़ने की बात कर रहे हैं। ऐसे में जो लोग इस यात्रा का विरोध कर रहे हैं, वह न केवल सनातन विरोधी हैं बल्कि समाज में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अर्थ ही है समभाव, एकता और सहिष्णुता। यही संदेश धीरेंद्र शास्त्री देशभर में लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली-शाहजहांपुर में 1387 विद्यार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, खीरी में भी दिखा उत्साह
 

Bareilly religious leader made a big demand on Dhirendra Shastri Sanatan Ekta Yatra
पंडित सुशील पाठक - फोटो : संवाद

पंडित सुशील पाठक ने कहा कि बरेली सहित देशभर के सनातन धर्म को मानने वाले लोग धीरेंद्र शास्त्री के साथ हैं। जहां भी उनकी यात्रा जाएगी, वहां हम सब कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ चलेंगे। जरूरत पड़ी तो हम खुद भी इस पदयात्रा में शामिल होकर अपना समर्थन दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि पूरे सनातन समाज की एकता का प्रतीक है।

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed