फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly region will soon get 37 AC buses of UP roadways

UP Roadways: बरेली से उत्तराखंड और राजस्थान का सफर होगा सुहाना, जल्द मिलेंगी 37 एसी बसें

Sat, 10 May 2025 02:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 May 2025 02:35 PM IST
सार

बरेली से उत्तराखंड व राजस्थान के रूट पर फिलहाल साधारण बसें ही चल रही हैं। लेकिन जल्द ही दोनों रूटों पर एसी बसें भी दौड़ेंगी। बरेली परिक्षेत्र को जल्द ही 37 एसी बसें मिलने वाली हैं।

विज्ञापन
Bareilly region will soon get 37 AC buses of UP roadways
एसी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड व राजस्थान यात्रा अब आसान होगी। बरेली परिक्षेत्र को जल्द ही 37 एसी बसें मिलने वाली हैं। इसकी कवायद लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं जून माह के आखिरी सप्ताह तक यह बसें परिक्षेत्र को मिलने की उम्मीद हैं। आंकड़ों के मुताबिक दोनों प्रदेशों के पांच हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन रोडवेज बसों से आवागमन करते हैं। हालांकि साधारण 37 बसों का स्लॉट बरेली परिक्षेत्र को मिल चुका है, जो दो से तीन दिन पहले आ चुकी हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड व राजस्थान के रूट पर अभी साधारण बसें ही हैं। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो राजस्थान रूट पर प्रतिदिन दो हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है, तो वहीं उत्तराखंड से तीन हजार से अधिक यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। इन रूटों पर रुहेलखंड डिपो की बसों का संचालन होता है, जहां अभी तक एक भी एसी बस नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंभारत-पाकिस्तान तनाव: हाई अलर्ट पर बरेली पुलिस... एसएसपी ने बनाईं विशेष टीमें, शहर से देहात तक कड़ी चौकसी
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक इस माह रोडवेज को 37 नई एसी बसें भी मिलनी थी, जिसकी कवायद लगभग पूरी हो चुकी है। परिक्षेत्र के अधिकारियों ने बसों की डिमांड का प्रस्ताव भी भेज दिया है। अप्रैल में मिलने वाली साधारण बसों का स्लॉट मई में मिल गया है। अधिकारियों की माने तो जून तक एसी बसों का स्लॉट भी मिलने की उम्मीद है। 


इन रूटों पर एसी बसों की जरूरत
जयपुर, अजमेर और खाटू श्याम और उत्तरखंड की ओर देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी की बसों का संचालन भी पुराने रोडवेज से किया जा रहा है। इन रूटों पर अभी तक एक भी एसी बस नहीं है, नतीजा अधिकतर सवारी निजी बसों में यात्रा कर रहे है। राजस्व को भी हानि हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक पीलीभीत, रुहेलखंड और बरेली डिपो की ओर से इन रूटों पर एसी बसों का चलाया जाएगा।

आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि जल्द ही एसी बसों का स्लॉट भी मिलेगा, इसकी कार्रवाई पूरी कर ली गई हैं। 37 नई साधारण बसें मिल चुकी है। उनका संचालन भी किया जा रहा है। उत्तराखंड और राजस्थान रूट पर एसी बसों का चलाने का प्रस्ताव काफी समय से हैं, अब बसें मिलने पर इन रूटों पर भी बसों को लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed