फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly ranks seventh in healthcare; Faridpur CHC tops the list.

Bareilly News: स्वास्थ्य सेवा में बरेली का सातवां स्थान, फरीदपुर सीएचसी अव्वल

Mon, 06 Jul 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bareilly ranks seventh in healthcare; Faridpur CHC tops the list.
बरेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की स्वास्थ्य रैंकिंग में बरेली ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर फरीदपुर सीएचसी को पहला स्थान मिला है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर कार्य की हिदायत दी है।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड की मई माह की रैंकिंग में नियमित टीकाकरण, गर्भवती की एचआईवी जांच और परिवार नियोजन के लिए स्थायी विधि अपनाने में बरेली का प्रदर्शन बेहतर रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की तुलनात्मक रिपोर्ट में सीएचसी फरीदपुर ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण और परिवार कल्याण कार्यक्रमों में बेहतर कार्य किया।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और नवजात शिशुओं की देखभाल में भी केंद्र का प्रदर्शन प्रभावी रहा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने डॉक्टर, स्टाफ और सभी कर्मचारियों के सहयोग से उपलब्धि की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आलमपुर जाफराबाद, क्यारा, बहेड़ी और मीरगंज भी शीर्ष पांच सीएचसी में शामिल हैं। भुता, रिछा, शेरगढ़, मझगवां, नवाबगंज, बरेली यूपीएचसी का प्रदर्शन खराब मिला है। भदपुरा, भोजीपुरा, फतेहगंज पश्चिमी, बिथरी चैनपुर, रामनगर की स्थिति संतोषजनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed