{"_id":"6704eecb00515e782d083595","slug":"bareilly-range-number-one-in-complaint-resolution-in-uttar-pradesh-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस: यूपी में शिकायत निस्तारण में बरेली रेंज नंबर वन, पीलीभीत जिला भी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस: यूपी में शिकायत निस्तारण में बरेली रेंज नंबर वन, पीलीभीत जिला भी अव्वल
Tue, 08 Oct 2024 02:05 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:05 PM IST
सार
जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण में बरेली रेंज ने पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले के सभी 29 थाने भी रैंकिंग में अव्वल आए हैं।
विज्ञापन
आईजी डॉ. राकेश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन से संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण में शासन ने सितंबर माह की रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें बरेली रेंज उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। रेंज के पीलीभीत जिले ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं बरेली जिले के सभी 29 थाने भी रैंकिंग में अव्वल आए हैं। बरेली परिक्षेत्र के कुल 84 थाने प्रथम रैंकिंग में आए हैं।
विज्ञापन
आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह व एसएसपी अनुराग आर्य ने अपने कार्यालयों में तैनात आईजीआरएस कर्मियों को जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने में प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही आईजी ने कहा है कि रेंज के जिन जिलों व थानों का आईजीआरएस जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन