{"_id":"6af13dfe5bfe9a2c01082845","slug":"bareilly-police-celebrates-diwali-with-needy-families-distributes-sweets-and-gifts-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: जरूरतमंद परिवारों के साथ पुलिस ने मनाई दिवाली, बच्चों को बांटी मिठाई और उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: जरूरतमंद परिवारों के साथ पुलिस ने मनाई दिवाली, बच्चों को बांटी मिठाई और उपहार
Mon, 09 Nov 2026 09:00 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:00 AM IST
सार
बरेली में पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के साथ दिवाली मनाई। एसएसपी के निर्देशन में जिलेभर की पुलिस ने मिठाई, पटाखे, मोमबत्तियां और उपहार वितरित किए।
विज्ञापन
पुलिस ने जरूरतमंदों को बांटे उपहार
- फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग
विस्तार
बरेली में पुलिस ने जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को मिठाई, पटाखे, मोमबत्तियां और उपहार बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। रविवार को एसएसपी के निर्देशन में जिले भर की पुलिस ने अपने इलाके में आमजन के साथ त्योहार मनाया।
विज्ञापन
Trending Videos
सीओ हाईवे देवेश सिंह, भोजीपुरा पुलिस के साथ जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बच्चों और उनके परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई और उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। इससे पहले एसपी सिटी चिराग जैन और सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को उनके घर जाकर मिठाई खिलाई। उन्हें बताया कि वह समाज से अपराध दूर करने में पुलिस की मदद करें। पुलिस लाइन में भी दिवाली मनाई गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन