फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly police arrested education mafia nephew of BJP leader from Meerut

UP News: मेरठ से भाजपा नेता का भतीजा सचिन गिरफ्तार, इस मामले में बरेली पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 30 Apr 2023 10:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Apr 2023 10:35 AM IST
सार

बरेली की भोजीपुरा थाना पुलिस ने छापा मारकर एनसीईआरटी की नकली किताबें पकड़ी थीं। इस मामले में पुलिस ने सचिन गुप्ता समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी मामले में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की है। 

विज्ञापन
Bareilly police arrested education mafia nephew of BJP leader from Meerut
आरोपी सचिन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनसीईआरटी की नकली किताब छापने के मामले में बरेली के भोजीपुरा थाने की पुलिस ने मेरठ के मोहकमपुर से भाजपा नेता संजीव गुप्ता के भतीजे सुशांत सिटी निवासी सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को बरेली ले आई। कई सत्ताधारी नेताओं की ओर से सिफारिशें भी की गईं।

विज्ञापन


24 मार्च 2023 को बरेली की भोजीपुरा थाना पुलिस ने छापा मारकर एनसीईआरटी की नकली किताबें पकड़ी थीं। छापे के दौरान 16000 से अधिक किताबें मिली थीं। पुलिस ने मैनेजर रोहटा बनवारीपुर मेरठ निवासी नफीस अहमद को गिरफ्तार किया था। नफीस ने सभी माफिया के नाम बताए थे। इनमें अवनीश मित्तल, सोनू गुप्ता, पीयूष बंसल, भाजपा नेता संजीव गुप्ता के भतीजे सचिन गुप्ता और राहुल के नाम शामिल थे। नौ अप्रैल को कोर्ट से इनके गैरजमानती वारंट जारी हुए थे।
विज्ञापन


Bareilly: दो बीवियों के फेर में फंसे हिस्ट्रीशीटर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही थी तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजीपुरा थाने के दरोगा रणवीर सिंह के नेतृत्व में टीम टीपीनगर थाने पहुंची। यहां से टीम मोहकमपुर गई और सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर थाने लाई। इसके बाद बरेली रवाना हो गई। इंस्पेक्टर संतशरण सिंह ने बताया कि बरेली टीम के साथ थाने का भी फोर्स लगाया गया था।

मेरठ में नकली किताबें छपवा रहा था सचिन

जिस क्षेत्र से सचिन को पकड़ा गया, वहां वह नकली किताबें छपवा रहा था। कई मुकदमे दर्ज होने के बावजूद सचिन ने यह काम नहीं छोड़ा। बरेली पुलिस उसकी तलाश में थी।

विधायक के पीए का भी नाम शामिल

मेरठ निवासी एक पूर्व विधायक का पीए शिक्षा माफिया अवनीश मित्तल इससे पहले मेरठ में एनसीईआरटी की नकली किताबों का धंधा करता था। किताबें हापुड़ में छापने के बाद मेरठ के परतापुर से सप्लाई की जाती थीं। इस मामले में भी विवेचना जारी है। कोतवाली के भाटवाड़ा निवासी संजीव गुप्ता और सचिन गुप्ता समेत आठ लोगों पर वर्ष 2020 में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।

इन आरोपियों पर दर्ज हुआ था मुकदमा

- शिवम निवासी माता का बाग पुराना बागपत स्टैंड
- राहुल निवासी 498 नई गोविंदपुरी कंकरखेड़ा
- आकाश निवासी इंद्रानगर ब्रह्मपुरी
- सुनील कुमार निवासी एकता नगर रुड़की रोड, कंकरखेड़ा
- संजीव गुप्ता निवासी भाटवाड़ा बुढाना गेट।
- सचिन गुप्ता निवासी सेक्टर तीन सुशांत सिटी
- विकास त्यागी निवासी नानू, सरधना।
- नफीस निवासी बनवारीपुर थाना रोहटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed