फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History-sheeter commits suicide by hanging himself who trapped in two wives

Bareilly: दो बीवियों के फेर में फंसे हिस्ट्रीशीटर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही थी तलाश

Sun, 30 Apr 2023 07:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Apr 2023 07:04 AM IST
सार

सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गांव अंगूरी टांडा में आदिल नाम के युवक का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। उसके भाई ने बताया कि भाई का पहली पत्नी से चार महीने पहले ही तलाक हुआ था। उसके बाद भी लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

विज्ञापन
History-sheeter commits suicide by hanging himself who trapped in two wives
आदिल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव अंगूरी टांडा में आदिल नाम के हिस्ट्रीशीटर ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। दो पत्नियों के फेर में फंसे आदिल की पुलिस को भी तलाश थी। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने यह दावा खारिज कर दिया।

विज्ञापन


कमलुआ ने बताया कि भाई 26 वर्षीय आदिल की पहली शादी गांव निवासी आसना से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। आदिल और आसना में अक्सर विवाद होता था। इसके बाद आदिल ने शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के परौर निवासी बशीर की बेटी शहबीन से दूसरी शादी कर ली। इस बीच पहली पत्नी आसना फिर उसके साथ रहने का दबाव बनाने लगी। अक्सर वह घर में घुसकर रहने लगती थी। आसना और शहबीन का झगड़ा भी हुआ था। इससे आदिल परेशान रहता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुपट्टे से लटका मिला शव 

तीन महीने पहले उसने आसना को तलाक दे दिया था। तब से वह अपने मायके में रह रही थी। आदिल हाल ही में मुंबई से कमाकर लौटा था। आसना उस पर साथ रहने का दबाव बना रही थी। शुक्रवार रात आदिल घर में ही था। सभी भाइयों के घर बराबर में ही हैं। दूसरे भाई फहीम की पत्नी गुलशाना झाड़ू लगाने गई। दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया। अंदर आदिल का शव दुपट्टे से लटका था।

कमलुआ ने आसना और उसके परिवार पर आदिल की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। कहा कि भाई शुक्रवार को ससुराल गया था, वहां उसका झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो मौत की वजह हैंगिंग (लटकना) आई।

पुलिस ने दी थी दबिश तो भाग गया था आदिल

अंगूरी टांडा गांव में कई चर्चित बदमाश रहते हैं। आदिल भी इनमें से एक है। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके पिता बदमाश थे और भाई भी बदायूं जेल में बंद है। सुभाषनगर पुलिस को अदिल की तलाश थी। उसके नाम वारंट था। शुक्रवार को उसकी तलाश में पुलिस गांव गई थी पर वह फरार हो गया था। सुभाषनगर इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि पारिवारिक विवाद में उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed