{"_id":"5e778b8a8ebc3e774f34e886","slug":"bareilly-pass-in-janata-curfew-roads-remained-silent-all-day-bareilly-news-bly400460521","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः जनता कर्फ्यू में बरेली पास, दिनभर सन्नाटे में रहीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः जनता कर्फ्यू में बरेली पास, दिनभर सन्नाटे में रहीं सड़कें
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के दौरान सन्नाटे में रहीं शहर भर की सड़कें।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसर माहौल देखने निकले, बरेली की जनता को सराहा
विज्ञापन
पुराना शहर के कुछ इलाकों में बेपरवाह दिखे लोग, पुुलिस ने चेतावनी देकर घरों में रहने को कहा
बरेली। बरेली शहर और देहात में जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल रहा। इस दौरान उन सड़कों और चौराहों पर सन्नाटा नजर आया जहां हर वक्त चहल पहल और भारी जाम लगा रहता था। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम व एसएसपी समेत कई अधिकारी सड़कों पर निकले और जायजा लिया। अफसरों ने इसे अभूतपूर्व बंद बताया। फोर्स को भी निर्देश दिए।
बस स्टैंड भी सूने, यात्रियों का पता नहीं
कोरोना के खौफ से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। इसका उदाहरण शहर के दोनों रोडवेज बस स्टैंड से लेकर अवैध रूप से संचालित प्राइवेट बस स्टैंड तक दिखा। दोनों स्टैंड पर बसें कतारबद्ध होकर शेड में खड़ी थीं। यहां कोई यात्री भी नजर नहीं आया। जाहिर है कि परिवहन सेवा बंद होने की जानकारी की वजह से भी लोग इधर नहीं आए।

जहां लगता था जाम, वहां पसरा था सन्नाटा
शहर के कुतुबखाना, अयूब खां चौराहा, चौपुला, सेटेलाइट चौराहों पर सामान्य दिनों में जाम की स्थिति रहती है, लेकिन रविवार को गहरा सन्नाटा पसरा था। दूर-दूर तक कोई शख्स नजर नहीं आ रहा था। चौराहों पर साइड से पुलिस जरूर खड़ी थी जो आने जाने वालों से उनके घर से निकलने की वजह पूछ रही थी। सामान्य तौर पर किसी को रोका नहीं जा रहा था, पर लोग खुद ही घरों से नहीं निकले।