फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly pass in Janata curfew, roads remained silent all day

बरेलीः जनता कर्फ्यू में बरेली पास, दिनभर सन्नाटे में रहीं सड़कें

Mon, 23 Mar 2020 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bareilly pass in Janata curfew, roads remained silent all day
जनता कर्फ्यू के दौरान सन्नाटे में रहीं शहर भर की सड़कें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अफसर माहौल देखने निकले, बरेली की जनता को सराहा

विज्ञापन
पुराना शहर के कुछ इलाकों में बेपरवाह दिखे लोग, पुुलिस ने चेतावनी देकर घरों में रहने को कहा
बरेली। बरेली शहर और देहात में जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल रहा। इस दौरान उन सड़कों और चौराहों पर सन्नाटा नजर आया जहां हर वक्त चहल पहल और भारी जाम लगा रहता था। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम व एसएसपी समेत कई अधिकारी सड़कों पर निकले और जायजा लिया। अफसरों ने इसे अभूतपूर्व बंद बताया। फोर्स को भी निर्देश दिए।

जहां लगता था जाम, वहां पसरा था सन्नाटा

शहर के कुतुबखाना, अयूब खां चौराहा, चौपुला, सेटेलाइट चौराहों पर सामान्य दिनों में जाम की स्थिति रहती है, लेकिन रविवार को गहरा सन्नाटा पसरा था। दूर-दूर तक कोई शख्स नजर नहीं आ रहा था। चौराहों पर साइड से पुलिस जरूर खड़ी थी जो आने जाने वालों से उनके घर से निकलने की वजह पूछ रही थी। सामान्य तौर पर किसी को रोका नहीं जा रहा था, पर लोग खुद ही घरों से नहीं निकले।
विज्ञापन

बस स्टैंड भी सूने, यात्रियों का पता नहीं
कोरोना के खौफ से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। इसका उदाहरण शहर के दोनों रोडवेज बस स्टैंड से लेकर अवैध रूप से संचालित प्राइवेट बस स्टैंड तक दिखा। दोनों स्टैंड पर बसें कतारबद्ध होकर शेड में खड़ी थीं। यहां कोई यात्री भी नजर नहीं आया। जाहिर है कि परिवहन सेवा बंद होने की जानकारी की वजह से भी लोग इधर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने देखा कर्फ्यू का हाल और फोर्स की चुस्ती

कमिश्नर रणवीर प्रसाद, डीआईजी राजेश कुमार पांडेय, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडेय ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर जनता कर्फ्यू की स्थिति देखी। अधिकारियों ने अयूब खां चौराहे पर मीडिया से भी कर्फ्यू को लेकर बात की। बताया गया कि दंगों के दौरान जब कर्फ्यू लगता था तो सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाकों में भी गलियों में क्रिकेट और शतरंज खेला जाता था। पुलिस को कई बार लाठियां फटकारकर लोगों को भगाना पड़ता था। दंगे की स्थिति के बारे में जानने को भी लोग सड़कों पर मजमा लगाते थे, लेकिन इस बार लोग खुद जागरूक हैं और घरों में ही हैं। कुछेक इलाकों को छोड़ दें तो जिले में जनता कर्फ्यू को सफल बताया गया। अफसरों ने इसके लिए जनता की सराहना की। कहा कि शासन के निर्देश के आधार पर आगे भी स्थिति के मुताबिक जनता सहयोग देगी।

सैलानी में बच्चों ने खेला क्रिकेट

रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान सैलानी जैसे घनी आबादी वाले इलाके में लोगों में सतर्कता का अभाव दिखा। मेडिकल स्टोरों को छोड़ रोजमर्रा की जरूरत की दुकानें बंद थीं। वहीं बच्चे और नौजवान जगह-जगह क्रिकेट खेलते नजर आए। पूरे इलाके में चंद लोग ही सुरक्षा केे लिए मास्क लगाये नजर आए।

पुराना शहर में बूढ़ों ने लगाई चौपाल

जनता कर्फ्यू के दौरान शासन की गाइड लाइन में साफतौर पर भीड़ जुटाने से मना किया गया था। बावजूद इसके पुराना शहर, मीरा की पैठ, नवादा शेखान व जगतपुर जैसे इलाकों में लोग घरों के बाहर मजमा जमाए नजर आए। गश्त कर रही यूपी 112 और थाना पुलिस की टीमों के समझाने के बावजूद लोग नहीं माने। कुछ इलाकों में महिलाएं भी घरों के बाहर नजर आईं।

छतों पर पतंगबाजी करते नजर आए लोग

जनता कर्फ्यू के दौरान सैलानी, पुराना शहर, माधोबाड़ी, जनकपुरी, डेलापीर व अन्य इलाकों में लोग छतों पर पतंगबाजी करते नजर आए। साथ ही इलाकों के खाली पड़े प्लाटों में भी भीड़ नजर आई। इनमें भी कुछ ही लोग वायरस के संक्रमण को लेकर सतर्क नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed