फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly news: Officer alert in fear of farmers agitation getting pace again

किसान आंदोलन फिर गरमाने की आशंका से अफसर अलर्ट

Wed, 03 Feb 2021 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Feb 2021 03:08 AM IST
सार

  • संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों के फिर दिल्ली कूच का खुफिया इनपुट
  • वीएम सिंह के आंदोलन से हटने से कुछ राहत, फिर भी कड़ी निगरानी के इंतजाम

विज्ञापन
bareilly news: Officer alert in fear of farmers agitation getting pace again
एकजुट होते किसान... - फोटो : amar ujala

विस्तार

किसान संगठनों की ओर से छह फरवरी को चक्का जाम के साथ विरोध प्रदर्शन का एलान बरेली परिक्षेत्र में भी असर दिखा सकता है। इस बारे में खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी चौकन्ने हो गए हैं। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि किसान नेता वीएम सिंह के आंदोलन से हटने के बाद यह एलान ज्यादा किसानों को प्रभावित नहीं कर पाएगा। 

विज्ञापन


आम बजट को किसान विरोधी बताकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से छह फरवरी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक देश भर में चक्का जाम के साथ प्रदर्शन करने का एलान किया गया है। इसके साथ कृषि कानून और बजट पर विरोध जताने के लिए देश भर से किसानों के एक बार फिर दिल्ली कूच करने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


अफसरों को खुफिया इनपुट मिला है कि बरेली मंडल के किसान भी विरोध में शामिल हो सकते हैं, इसके साथ वे दिल्ली बार्डर भी जा सकते हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि इस बार दिल्ली की सीमा में किसानों का प्रवेश से रोकने के लिए काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अब तक आंदोलन पीलीभीत के सिख किसान भी प्रमुख भूमिका निभा रहे थे लेकिन किसान नेता वीएम सिंह के आंदोलन से हटने के बाद हालात बदल सकते हैं। पीलीभीत के किसानों की आंदोलन में भागीदारी कम हो सकती है। गणतंत्र दिवस की घटना को भी अधिकांश सिख किसान नेताओं ने दुर्भाग्यपूर्ण बताकर आंदोलन से किनारा कर लिया है। इसके बाद अधिकारियों की भी नजर अब टिकैत गुट और दूसरे किसान नेताओं पर ही है। 


किसान आंदोलन में पीलीभीत और शाहजहांपुर के सिख किसानों की गतिविधियां काफी हद तक कम हुई हैं। लाल किले की घटना के बाद किसानों ने आंदोलन में राजनीतिक साजिश को महसूस किया है। फिर भी छह फरवरी की अपील को लेकर पुलिस सजग है। स्थिति के मुताबिक निर्णय लिया जाएगा।
- अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed