{"_id":"627cdfe693597c45e83df74f","slug":"bareilly-mla-dharampal-singh-car-fell-into-a-ditch-son-yashwant-singh-nerrow-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की कार खाई में गिरी, बाल-बाल बचे बेटे यशवंत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की कार खाई में गिरी, बाल-बाल बचे बेटे यशवंत सिंह
Thu, 12 May 2022 03:53 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 12 May 2022 03:53 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे और मझगंवा ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह अपने मित्र सुधीश पाण्डेय के साथ नोएडा से अपनी कार से आ रहे थे। इसी दौरान परसाखेड़ा जीरो पॉइंट से आगे बढ़ते ही उनकी कार सड़क पर पड़ी बजरी के कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
खाई में गिरी यूपी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह की कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सरकार में मंत्री और विधायक धर्मपाल सिंह की कार खाई में गिर गई, जिसमें कार सवार उनके बेटे यशवंत सिंह बाल-बाल बच गए। हादसे में उन्हें मामूली चोटे आई है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे यशवंत सिंह का बीती रात रामपुर रोड पर एक्सीडेंट हो गया। मझगंवा ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह अपने मित्र व्यापारी नेता सुधीश पाण्डेय के साथ नोएडा से अपनी कार से आ रहे थे। इसी दौरान परसाखेड़ा जीरो पॉइंट से आगे बढ़ते ही उनकी कार सड़क पर पड़ी बजरी के कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही राहगीरों ने यशवंत और उनके मित्र सुधीश पांडेय को कार से निकाला। मामले की जानकारी उन्होंने मिनी बाईपास पर रहने वाले अपने मित्र सर्वेश ठाकुर को दी। सूचना मिलते ही सर्वेश भी अपने मित्रों के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों को अपनी कार से शहर ले आए।
विज्ञापन