{"_id":"5804ff024f1c1b642e702d17","slug":"bareilly-lead-two-games-with-the-semi-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली दो मैचों की बढ़त के साथ सेमीफाइनल में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली दो मैचों की बढ़त के साथ सेमीफाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीएस नार्थ जोन इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में बरेली की जीत का सफर जारी है। सुपर सिक्स में छह टीमें पहुंचीं। बरेली और कल्याणपुर को अच्छे स्कोर के चलते सेमीफाइनल में भेज दिया गया है। बाकी चार टीमों ने नाकआउट मैच खेला। इसमें जीतकर हरिद्वार और कल्याणपुर कानपुर सेमीफाइनल में पहुंचा है। बरेली का मुकाबला हरिद्वार से होगा। फाइनल मैच कल तीन बजे से होगा।
डीपीएस में फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान सात मैच सोमवार को खेले गए। इसमें पांच लीग मैच हुए। बाकी दो मैच नाकआउट खेले गए। लीग मैच में डीपीएस इलाहाबाद और हापुड़ के बीच मैच ड्रॉ रहा। मुरादाबाद ने मेरठ को 1-0 से हराया। हरिद्वार और मथुरा के बीच मैच ड्रॉ रहा। एल्डिको लखनऊ ने अलीगढ़ को 2-1 से हराया। कल्याणपुर कानपुर ने सहारनपुर को 2-0 से मात दी। इसमें मेरठ, एल्डिको, देहरादून और हरिद्वार के बीच नाकआउट मैच हुए। नाकआउट में हरिद्वार ने देहरादून को 1-0 से हराया और मेरठ ने टाईब्रेकर का सहारा लेकर डीपीएस एल्डिको लखनऊ को 4-1 से हराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रजनी सिंह, खेल शिक्षक सर्वेश यादव, विमल मिश्रा, सुशील दत्त, पवन चंद्र कश्यप, कौशल पाल, वैभव सक्सेना, हफीज खा का सहयोग रहा।
आज सेमीफाइनल में भिड़ेंगे
बरेली और हरिद्वार।
कल्याण कानपुर और मेरठ।