{"_id":"5894b7f14f1c1b5d21e802cf","slug":"bareilly-kasganj-railway-route-electric","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-कासगंज रेल मार्ग होगा इलेक्ट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-कासगंज रेल मार्ग होगा इलेक्ट्रिक
बरेली।
Updated Sat, 04 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
electric train
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2017-18 के लिए प्रस्तुत बजट में पूर्वोत्तर रेलवे की बरेली-कासगंज रेल लाइन पर विद्युतीकरण कार्य समेत कई परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। बरेली-कासगंज और भोजीपुरा-डालीगंज तक 401 किलोमीटर रेल खंड पर 343 करोड़ रुपये से विद्युतीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही पीलीभीत-शाहजहांपुर के बीच 83 किलोमीटर मीटरगेज लाइन पर 622.5 करोड़ की लागत से आमान परिवर्तन का कार्य होगा।
इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय ने बताया कि मंडल के कानपुर-कासगंज रेलखंड के कानपुर-अनवरगंज और रावतपुर स्टेशनों के बीच समपार संख्या नौ के स्थान पर दो लेन की आरओबी का निर्माण किया जाएगा। वहीं कानपुर-कासगंज खंड के कानपुर-अनवरगंज और रावतपुर स्टेशनों के बीच समपार संख्या चार के स्थान पर दो लेन की आरओबी का निर्माण होगा।
15 समपारों के स्थान पर बनेंगे सीमित ऊंचाई के पुल
इज्जतनगर मंडल के लालकुआं-रामपुर रेल खंड की समपार संख्या 13, 17, 19, 26, 28, 58, 62 और रामनगर-मुरादाबाद खंड की समपार संख्या 23, 25, 46, 48, पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल खंड के समपार संख्या 14, 23, 29, 54 पर सीमित ऊंचाई के पुल (सब-वे) बनेंगे, जिससे रेल ट्रैक के नीचे से रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन
बरेली-सिटी-रामगंगा के बीच जल्द चलें गाड़ियां
बरेली-कासगंज रेल मार्ग पर विद्युतीकरण की मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन ब्राडगेज बनाए गए इस ट्रैक पर बरेली सिटी और रामगंगा के बीच अभी गाड़ियां नहीं चल रही हैं। रेलवे के मुताबिक ट्रैक तो तैयार है, लेकिन सीआरएस निरीक्षण न होने अभी ट्रैक पर सवारियां गाड़ी नहीं चल पा रही हैं।