फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Kasganj increase the number of trains on the tracks

बरेली-कासगंज रेल मार्ग पर बढ़ेगी ट्रेनों की संख्या

Tue, 04 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 04 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bareilly-Kasganj increase the number of trains on the tracks
जंक्रशन के पास रेलवे गाडर श‌िफट‌िंग
यहां रेलवे जंक्शन और सिटी स्टेशन के बीच चौपुला के पास रेलवे पुल के गार्डर बदलने का काम पूरा होने से बरेली-कासगंज के बीच ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का कार्य एक कदम आगे बढ़ गया। सीआरएस निरीक्षण के बाद जंक्शन से सीधे रामगंगा होते हुए ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। कासगंज रेल मार्ग ब्राडगेज बनने के बाद यहां जंक्शन और सिटी स्टेशन को उत्तर रेलवे ट्रैक के जरिए जोड़ दिया गया था। बरेली -कासगंज के बीच चलने वाली ट्रेनें रेलवे जंक्शन से चनेहटी होकर रामगंगा तक उत्तर रेलवे के ट्रैक पर दौड़ती हैं। लखनऊ-दिल्ली के बीच बरेली होकर उत्तर रेलवे की डेढ़ सौ से अधिक ट्रेनें दौड़ती हैं। यह ट्रैक अति व्यस्त होने से बरेली-कासगंज के बीच केवल दो जोड़ी ट्रेनें ही चलाई जा सकीं। बरेली सिटी-रामगंगा के बीच एनईआर का अलग ट्रैक बन चुका है। एनईआर की लाइन चौपुला के पास उत्तर रेलवे के पुल संख्या 1032 नीचे होकर गुजरती है। इस पुल के स्टील गार्डर बदलने का कार्य पिछले कई महीने से लटका था, जो सोमवार देर शाम तक पूरा कर लिया गया। इज्जतनगर रेल मंडल पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि चौपुला पुल के पास दीवार बनाई जाएगी। अक्टूबर के आखिर तक बरेली सिटी से रामगंगा तक सीआरएस निरीक्षण होने की उम्मीद है। सीआरएस की हरी झंठी मिलने के बाद बरेली-कासगंज रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन

रेलवे के ब्लाक ने किया यात्रियों को बेहाल
यहां रेलवे जंक्शन व सिटी स्टेशन के बीच चौपुला के पास पुल के स्टील गार्डर बदलने के लिए रेलवे ने 10 घंटे का ब्लाक लिया था जिससे कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। ट्रैक तो पहले छह घंटे के लिए ही बंद किया गया लेकिन बाद में काम खत्म न होने से ब्लाक की मियाद बढ़ती गई। डाउन लाइन पर ट्रेनों को संचालन करीब नौ घंटे तक ठप रहा। ब्लाक का समय बढ़ने पर डीआरएम समेत रेलवे के अफसर घंटों मुरादाबाद कंट्रोल रूम में बैठे रहे। कई ट्रेनें बरेली के इधर-उधर स्टेशनों पर खड़ी रहीं। करीब दो सौ यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त करा लिए। सोमवार को बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन के बीच चौपुला के पास पुल संख्या 1032 के स्टील गार्डर बदलने का कार्य किया गया। इससे डाउन लाइन पूर्वाह्न 11.30 से शाम 5.30 बजे तक ब्लाक घोषित किया गया था। इस बीच दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों को मुरादाबाद से रूट बदलकर बाया चंदौसी होकर निकाला गया। इनसे बरेली जंक्शन उतरने वाले यात्रियों को चनेहटी स्टेशन ( बरेली कैंट) उतारा गया। इन ट्रेनों का रूट बदलने से जंक्शन पर यात्री भटकते नजर आए। पूछताछ के बाद तमाम लोग आटो में बैठकर चनेहटी स्टेशन चले गए। तमाम लोगों ने अपनी यात्री निरस्त कर दी।
विज्ञापन

शाम को स्थित उस वक्त और ज्यादा बिगड़ गई जब तय समय शाम 5.30 बजे तक पुल के स्टील गार्डर बदलने का काम अधूरा रहने से ब्लाक का समय बढ़ाना पड़ा। दिल्ली से बरेली होकर लखनऊ की ओर जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को परसाखेड़ा और श्रमजीवी एक्सप्रेस को भिटौरा स्टेशन पर खड़ा करना पड़ा। लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस को बरेली सिटी पर खड़ा किया गया। इन ट्रेनों के न आने से यात्री इधर-उधर भटकते रहे। कुछ यात्री इकट्ठे होकर डिप्टी एसएस के दफ्तर में गए। उनके पूछने काफी देर तक ब्लाक कब तक रहेगा इसका पता नहीं चल सका। इससे गुस्साए कुछ यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा भी किया। पता लगने पर वहां पहुंचे जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने लोगों को समझाकर शांत किया। देर शाम काम पूरा होने पर ब्लाक खोला गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed