फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Junction remained silent on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर भी सन्नाटे में रहा बरेली जंक्शन

Mon, 03 Aug 2020 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bareilly Junction remained silent on Rakshabandhan
रक्षा बंधन पर भी सन्नाटे में रहा बरेली जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शाम को आई दुर्गियाना एक्सप्रेस में 66 और श्रमजीवी में 48 यात्री चढ़े
विज्ञापन

सिटी स्टेशन और इज्जतनगर स्टेशन पर कोई ट्रेन न होने से प्लेटफार्म रहे सूने

बरेली। रक्षा बंधन जैसे त्योहार पर भी बरेली जंक्शन दिन भर सन्नाटे में रहा। कारण, कोरोना वायरस संक्रमण के चलते रुटीन की ट्रेनें नहीं चलना रहा। यहां बता दें कि जंक्शन से केवल 16 ट्रेनें ही गुजर रही हैं। इन्हीं ट्रेनों में शाम को आईं दो ट्रेनों ने सन्नाटा तोड़ा। जानकारी के मुताबिक, दुर्गियाना एक्सप्रेस में 66 और श्रमजीवी में 48 यात्री चढ़े।

हर साल रक्षा बंधन पर मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी, जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह और लालगढ़-डिब्रूगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस से महिलाएं भाइयों को रक्षाबंधन पर राखी बांधने जाती थीं। सुबह से ही जंक्शन पर चहल-पहल रहती थी। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते जंक्शन से केवल 16 ट्रेनें ही गुजर रही हैं, जिनमें सोमवार को दिन में गुजरीं दो ट्रेनें नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी और साप्ताहिक ट्रेन अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस भी शामिल थीं, जिनसे नाम मात्र के यात्री उतरे और ट्रेन में बैठे। वहीं शाम साढ़े चार बजे आई दुर्गियाना एक्सप्रेस से 80 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया हुआ था, जिनमें 66 यात्री ही चढ़े, जबकि उतरने वाले 45 थे, उसमें भी केवल 35 ही उतरे। इसके बाद साढ़े पांच बजे आई श्रमजीवी एक्सप्रेस से भी 59 यात्रियों में 48 चढ़े, जबकि उतरे 59 में 50 यात्री ही। दरअसल कोरोना संक्रमण के भय से कई यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी। इसके बाद छह घंटे के लिए जंक्शन फिर सन्नाटे से घिर गया। रात को आई 11 बजे आई पुरानी दिल्ली-रक्सौल सत्याग्रह से ही नाम मात्र के ही यात्री उतरे। दूसरी ओर सिटी स्टेशन और इज्जतनगर स्टेशन पर कोई ट्रेन न होने से प्लेटफार्म सूना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed