फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Grocery merchant murder case solved Addict son killed merchant with his father help

UP: 'महिला जिन्न उकसाती थी तो मार डाला...', किराना व्यापारी का कत्ल करने वाले कातिल का अजीब दावा; पुलिस हैरान

Tue, 28 Jul 2026 01:56 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 28 Jul 2026 01:56 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा में किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी नशेड़ी मोहम्मद अरमान और उसके पिता इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दावा किया है कि एक महिला जिन्न उसके कान में हत्या करने के लिए कहती थी।

विज्ञापन
Bareilly Grocery merchant murder case solved Addict son killed merchant with his father help
Bareilly Grocery merchant murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान को उसके पिता इम्तियाज अहमद के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी अरमान ने नशे की लत पूरी करने के लिए यह जघन्य अपराध करना स्वीकार किया है। उसने बताया कि उसने मृतक की जेब से मोबाइल फोन और ₹1,200 नकद भी लूटे थे। पिता पर सबूत मिटाने में बेटे की मदद करने का आरोप है।
विज्ञापन


अजीबोगरीब दावा: महिला जिन्न के उकसाने का आरोप
आरोपी मोहम्मद अरमान ने पूछताछ के दौरान एक चौंकाने वाला दावा किया है। उसने कहा कि उसे कानों में एक महिला जिन्न की आवाज सुनाई देती थी, जो उसे हत्या के लिए उकसाती थी। पुलिस इस दावे को सूखे नशे से दिमाग पर हुए असर का परिणाम मान रही है।
विज्ञापन

घटना का विवरण और प्रारंभिक जांच
घटना 24 जुलाई की सुबह की है, जब धौराटांडा निवासी किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव भोजीपुरा में टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद जैसे कई पहलुओं पर गौर किया गया था, लेकिन पुलिस को कुछ खास सुराग नहीं मिले थे।

 

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से मिला सुराग
हालांकि, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज और की गई तकनीकी जांच ने पुलिस की दिशा बदल दी। फुटेज में एक सफेद रंग की वैन संदिग्ध रूप से घटनास्थल के पास से गुजरती हुई दिखाई दी। इस सुराग के आधार पर जांच आगे बढ़ी तो वैन के चालक मोहम्मद अरमान का नाम सामने आया।

 
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई और बरामदगी
भोजीपुरा थाना पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या में प्रयुक्त वैन, एक धारदार चाकू, मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड, लूटी गई नकदी और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

एसपी उत्तरी ने किया घटना का खुलासा
सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने घटना का विस्तृत खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी अरमान नशे का आदी है और वह विशेष रूप से सूखे और सस्ते नशे का सेवन करता है। नशे के लिए पैसों की व्यवस्था करने के इरादे से ही वह सुबह अपनी वैन लेकर निकला था।

 

क्रूरतापूर्वक की गई हत्या
एसपी उत्तरी के अनुसार, बिबियापुर रोड पर अरमान ने जानबूझकर पैदल जा रहे सियाराम श्रीवास्तव को अपनी वैन से टक्कर मारी। जब सियाराम श्रीवास्तव सड़क पर गिरे, तो अरमान ने चाकू निकाला और उनकी गर्दन व सीने पर कुल 17 वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 

पिता की भूमिका और सबूत मिटाने का प्रयास
पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता इम्तियाज अहमद ने हत्या के बाद सबूत मिटाने में अपने बेटे की मदद की। दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।
 

पिता ने की हत्यारोपी बेटे की मदद
एसपी उत्तरी ने बताया कि वारदात के बाद अरमान ने पूरी घटना अपने पिता इम्तियाज अहमद को बताई। दोनों ने मिलकर खून से सने कपड़े, चाकू और सियाराम से मिला सामान एक थैले में छिपा दिया। उन्होंने वाहन को एक राइस मिल में खड़ा कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सभी सामान बरामद कर लिए हैं। चाकू बरामद होने के बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है।
 

एक और युवक की जान ले चुका है सनकी, थाने में किया कबूल
भोजीपुरा के धौराटांडा में किराना व्यापारी सियाराम की हत्या करने वाला अरमान थाने से लेकर खुलासा होने तक बहकी-बहकी बातें कर रहा था। उसने साल भर पहले इसी तरह एक और युवक की कार से टक्कर मारकर हत्या करने की बात कही। हालांकि पुलिस उसकी बातों पर अब भी यकीन नहीं कर रही। जिन्न की बातों को भी नशा व मानसिक रोग से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

19 साल का मोहम्मद अरमान कस्बे में नशेड़ी और सनकी के तौर पर चर्चित है, लेकिन वह इस तरह बिना किसी मतलब के हत्या को अंजाम देगा, इसकी भनक किसी को नहीं थी। लोग उसकी गिरफ्तारी और खुलासे को लेकर हैरत में हैं। 

 

सूत्र बताते हैं कि अरमान ने थाने में पूछताछ के दौरान खुद ही स्वीकार किया कि साल भर पहले धौरा निवासी सोहराब की हत्या उसने इसी तरह कार से टक्कर मारकर की थी। बताया जा रहा है कि उस समय सोहराब के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर अरमान की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने इसे एक्सीडेंट का मामला मानकर उसी तरह की तहरीर देने को कहा। बाद में मामला रफादफा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed