फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly fixed design earrings

तय हो गई बरेली के झुमके की डिजाइन

Fri, 10 Jun 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 10 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bareilly fixed design earrings
बरेली के झुमके का मॉडल
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने डेलापीर चौराहे पर बरेली की पहचान के तौर पर लटकाए जाने वाले झुमके की डिजाइन तय कर ली है। झुमके की डिजाइन की 28 प्रविष्टियों में रजनीश अग्रवाल की प्रविष्टि को श्रेष्ठ पाया गया। चयनित डिजाइन में डेलापीर की रोटरी का मुख्य फोकस झुमके पर होगा। लैंडरकेप में जरदोजी और सुरमादानी के प्रतीक चिह्न भी मौजूद रहेंगे। 10 लाख की लागत से बनाया जाने वाला झुमका फाइबर ग्लास से निर्मित होगा जिस पर मीनाकारी की अदाकारी झलकेगी। फिल्म ‘मेरा साया’ में आशा भोंसले का गाया और अभिनेत्री साधना पर फिल्माया गया गीत ‘झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में’ से प्रेरणा लेकर बीडीए ने बरेली को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर झुमके के शहर की पहचान दिलाने की योजना बनाई थी। इसके लिए डेलापीर चौराहे पर रोटरी बनाकर डीडीपुरम तक आदर्श रोड बनाने का काम चल रहा है। डेलापीर चौराहे की रोटरी में झुमका की डिजाइन के लिए प्रविष्टियां मांगी गई थी। बीडीए को बरेली समेत अन्य शहरों से झुमके की अलग-अलग डिजाइन की 28 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। प्राधिकरण के निर्णायक मंडल ने आर्किटैक्ट राजनीश अग्रवाल की प्रविष्टि को श्रेष्ठ घोषित किया। अब इसी डिजाइन का झुमका जरदोजी और सुरमादानी के प्रतीक चिह्नों के साथ डेलापीर चौराहे की रोटरी पर स्थापित होगा। लैंडर स्कोप में विभिन्न तरह की लाइटें जगमगाएंगी। रात में लाइटों का कलर अलग से चमकेगा। ये बाहर से आने वाले पर्यटकों को बरेली की पहचान के रूप में आकर्षण का केंद्र रहेगा। 
विज्ञापन


‘बरेली का झुमका न केवल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा बल्कि ये रुहेलखंड क्षेत्र में हैंडीक्राफ्ट के काम में लगे कारीगरों की कार्यकुशलता पर फोकस करते हुए इस क्षेत्र में प्रेरणा का काम भी करेगा।’    अजय सिंह, चीफ इंजीनियर 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed