{"_id":"670f0cb22de1b7b183052bb6","slug":"bareilly-defeated-basti-2-0-bareilly-news-c-4-lko1018-502598-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली ने बस्ती को 2-0 से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली ने बस्ती को 2-0 से दी मात
विज्ञापन
बरेली। 68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में हुआ। 19 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग के अंडर- 14 व 17 में 16-16 व अंडर-19 वर्ग में प्रदेश की 18 टीमों ने प्रतिभाग किया।
अंडर- 14 के दो मुकाबले खेले गए। इसमें बरेली की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन देते हुए बस्ती को 2-0 के अंतर से मात दी। दूसरे मुकाबले में वीबीएस स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के खिलाड़ियों ने आगरा की टीम को हराया। अंडर- 17 के पहले मुकाबले में मेरठ की टीम ने प्रयागराज को परास्त किया। वहीं, अयोध्या ने शाहजहांपुर, आजमगढ़ ने कस्तूरबा गांधी स्कूल और लखनऊ की टीम ने झांसी को हराया। आगरा की टीम ने अलीगढ़, कानपुर ने विंध्याचल धाम और बरेली की टीम ने मुरादाबाद को मात दी।
अंडर- 19 में बरेली ने गोरखपुर, वीबीएस स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने अयोध्या, बस्ती ने प्रयागराज और लखनऊ ने झांसी को हराया। वाराणसी की टीम ने चित्रकूट और मेरठ ने विंध्याचल को परास्त कर जीत दर्ज की। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा का विमोचन जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली देवकी सिंह ने किया। डॉ. अवनीश यादव, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय, मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद, आरके शाक्य, कुसुमलता राजपूत आदि लोग मौजूद रहे। संवाद