{"_id":"5f8b1c4b1ee6e424186d38a8","slug":"bareilly-crime-news-75-years-old-man-prisoned-for-seven-years-for-sexually-harassing-three-years-old-minor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: 75 साल के बूढ़े को अदालत ने माना तीन साल की मासूम का गुनहगार, सात साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: 75 साल के बूढ़े को अदालत ने माना तीन साल की मासूम का गुनहगार, सात साल की कैद
Sat, 17 Oct 2020 10:01 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार शुक्ला ने शनिवार को भमोरा के एक गांव के 75 साल उम्र के अशफाक अहमद उर्फ अल्लारक्खा को तीन साल की मासूम बच्ची का गुनहगार करार देते हुए उसे सात साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
अशफाक पर पड़ोसी की बेटी को दुलार करने के बहाने अपने घर की छत पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। अदालत ने उस पर 20 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
भमोरा इलाके के गांव में रहने वाले मासूम के पिता ने अशफाक अहमद के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक अशफाक की दुकान उन्हीं की दुकान से सटी हुई है। बराबर में ही दोनों के घर हैं। उनकी तीन साल की बेटी अक्सर दुकान पर आ जाती थी, 65 साल का अशफाक अक्सर उसे गोद में उठाकर दुलार करने की कोशिश करता था लेकिन उसकी हरकतें कुछ ऐसी थीं कि उन्होंने उससे अपनी बेटी को कुछ भी खिलाने-पिलाने या दुलार करने से मना कर रखा था।
विज्ञापन
इसके बावजूद एक अक्तूबर 2010 को शाम साढ़े चार बजे अशफाक उनकी नजर बचाकर उसे बंदर दिखाने के बहाने अपनी छत पर ले गया। कुछ ही देर बाद वह भी कुछ लोगों के साथ पीछे-पीछे उसकी छत पर पहुंचे तो उन्होंने अशफाक को नग्नावस्था में अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करते हुए पाया।
उन्होंने पहले अशफाक के बेटे जावेद से शिकायत की, लेकिन जब उसने उल्टे उन्हीं के साथ गालीगलौज की तो उन्होंने थाने जाकर अशफाक अहमद और उसके बेटे जावेद के खिलाफ तहरीर दे दी।
अदालत में करीब 10 साल तक चली सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से सरकारी वकील सुरेश बाबू साहू ने 11 गवाहों को पेश किया। सबूतों और गवाही के आधार पर अदालत ने अशफाक को तीन साल की बच्ची का गुनहगार माना।
अदालत ने उसे सात साल की कैद के साथ 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई और उसमें से आधी रकम पीड़िता को देने का आदेश दिया। अशफाक के बेटे जावेद को बरी कर दिया गया।
अदालत ने कहा कि अभियुक्त ने तीन साल की बच्ची के बचपन और भविष्य से खिलवाड़ करते हुए और उस पर बिना तरस खाए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जो पूरे समाज को स्तब्ध करने वाली घटना है। अभियुक्त की उम्र उस वक्त 65 की रही होगी और वह बच्ची के पिता का पड़ोसी भी है। इसके बावजूद उसका यह घृणित कृत्य समाज में कायम आपसी भरोसे को भी आघात पहुंचाने वाला है।
अदालत ने कहा कि अभियुक्त ने तीन साल की बच्ची के बचपन और भविष्य से खिलवाड़ करते हुए और उस पर बिना तरस खाए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जो पूरे समाज को स्तब्ध करने वाली घटना है। अभियुक्त की उम्र उस वक्त 65 की रही होगी और वह बच्ची के पिता का पड़ोसी भी है। इसके बावजूद उसका यह घृणित कृत्य समाज में कायम आपसी भरोसे को भी आघात पहुंचाने वाला है।