फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Councilors also supported the hour and plates public curfew

बरेलीः पार्षदों ने भी बजाया घंटा और थालियां जनता कर्फ्यू का किया समर्थन

Sun, 22 Mar 2020 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bareilly: Councilors also supported the hour and plates public curfew
बरेली में घंटी बजाते बच्चे। - फोटो : बरेली में घंटी बजाते बच्चे।

प्रधानमंत्री के आह्वान पर निगम के पार्षदों ने भी अपने क्षेत्रों में लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
बरेली। जनता कर्फ्यू के बीच निगम के पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को कोरोना से बचाव और घर पर रहकर कोरोना के खिलाफ सरकार की मुहिम का समर्थन करने का आह्वान किया।
वार्ड 67, राजेंद्र नगर से पार्षद शशि सक्सेना ने शाम के वक्त राजेंद्र नगर और आसपास के लोगोें ने एक जुट होकर थाली और तालियां बजाकर देश के उन लोगों का धन्यवाद दिया जो इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा वार्ड 14 के विरेंद्र कुमार ने भी अपने वार्ड में लोगों से कोरोना से न घबराने और घरों में रहकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इसी तरह वार्ड 25 के महेंद्र सिंह, वार्ड 31 के सतीश कातिब, वार्ड 40 के हरिओम कश्यप, वार्ड 46 के पूनम गंगवार, वार्ड 48 की पार्षद सुधा शर्मा आदि ने भी शाम के वक्त लोगों के साथ अपने छतों पर थालियां आदि बजाईं।
विज्ञापन

घरों से तालियां और थालियां बजाईं

आम लोगों ने भी प्रधानमंत्री के आह्वान पर एकजुटता दिखाते हुए अपने घरों से तालियां और थालियां आदि बजाईं। इस दौरान आवश्यक सेवा मेें लगे लोगों को धन्यवाद दिया गया। लोगोें ने शंख और घंटियां बजाकर भी कोरोना की नकारात्मकता को दूर करने का प्रयास किया। इस दौरान गंगवार काम्पलैक्स, इज्जतनगर की रुचि सिंघल, राहुल, राघव, कमलेश और अलका रानी, सुमन, सुरेश गंगवार आदि ने कहा कि इस वक्त कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश के हर आदमी को एक साथ आना होगा। दिन भर घर मेें रहने के बाद शाम को इन लोगों ने भी थाली, ताली और शंख-घंटा बजाया। इसके अलावा मोहल्ला बिहारीपुर कहरवान में भी लोगों ने ठीक पांच बजे घंटा, शंख और घंटियां बजाकर कोरोना की नकारात्मकता को दूर करने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने तालियां भी बजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed