फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College's website will now offer information on jobs and fellowships.

Bareilly News: बरेली कॉलेज की वेबसाइट पर अब मिलेगी नौकरियों और फेलोशिप की जानकारी

Thu, 09 Apr 2026 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 09 Apr 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College's website will now offer information on jobs and fellowships.
बरेली। बरेली कॉलेज के कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने छात्र-छात्राओं और पूर्व विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए एक पहल शुरू की है। इस नई व्यवस्था के तहत अब विद्यार्थियों को सरकारी और गैर-सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। भारत सरकार की ओर से प्रकाशित प्रतिष्ठित रोजगार समाचार पत्र की महत्वपूर्ण सूचनाओं को संकलित कर अब नियमित रूप से कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट bcb.ac.in के प्लेसमेंट सेक्शन पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को समय पर प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि वे देश-दुनिया में निकल रहे रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक रहें और समय रहते आवेदन कर सकें। वेबसाइट के इस सेक्शन में केवल नौकरियों के विज्ञापन ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की फेलोशिप, नामी संस्थानों में शोध (रिसर्च) के अवसर, विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार और कार्यशालाओं से जुड़ी जानकारियां भी साझा की जा रही हैं। प्लेसमेंट सेल ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे नियमित रूप से कॉलेज की वेबसाइट देखते रहे ताकि कॅरिअर उन्नयन से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण गतिविधि या अवसर से वे चूक न जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed