फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College prepared the choice between three to eight

बरेली कालेज तीन से आठ के बीच चुनाव को तैयार

Tue, 27 Sep 2016 01:35 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 27 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली कालेज प्रशासन तीन से आठ अक्टूबर के बीच छात्र संघ चुनाव कराने को तैयार हो गया है। इस दौरान चुनाव कराने के लिए प्राचार्य ने सोमवार को डीएम पंकज यादव के लिए पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। सोमवार को एबीवीपी और अन्य छात्र नेताओं के घेराव और हंगामा के बाद प्राचार्य ने चुनाव कराने पर सहमति जताते हुए पत्र लिखा है। छात्र नेताओं की प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव से नोकझोंक हुई। एबीवीपी छात्र नेता अभय चौहान और अवनीश चौबे आदि का कहना था कि कालेज प्रशासन चुनाव नहीं कराना चाहता है। उनके दबाव के बाद प्राचार्य ने चुनाव कराने के लिए तिथि तय कर दी।
विज्ञापन

प्राचार्य के पत्र के बाद चुनाव को लेकर अब डीएम को निर्णय लेना है। वहीं, प्राचार्य ने छात्र संघ चुनाव अधिकारी डॉ. अजय शर्मा से चुनाव का कार्यक्रम बनाने को भी कहा है। निर्देश दिए हैं कि जल्द कार्यक्रम बनाएं ताकि चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा सके। वैसे, चीफ प्राक्टर 19 सितंबर को ही चुनाव संचालन समिति का गठन करके प्राचार्य को सौंप चुके हैं। उन्होंने 21 सितंबर को चुनाव संचालन समिति की मीटिंग कराने की अनुमति भी मांगी थी लेकिन मीटिंग नहीं हो सकी। चीफ प्राक्टर डॉ. शर्मा का कहना है कि प्राचार्य का पत्र मिल गया है। जल्द ही चुनाव कार्यक्रम बनाकर प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। वहीं, चुनाव के लिए कालेज को अब प्रवेश प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर वोटर लिस्ट भी बनानी होगी। आननफानन में सारी तैयारी करके चुनाव की प्रक्रिया शुरू करनी होगी।
विज्ञापन


छात्र नेताओं से आईकार्ड मांगे
छात्र संघ चुनाव की मांग करने आए कुछ छात्र नेताओं से प्राचार्य ने आईकार्ड दिखाने को कहा। न दिखा पाने पर उन्होंने छात्र नेताओं को कैंपस से बाहर जाने को कह दिया। वे गाड़ी लेकर कैंपस में आए हुए थे। उनकी गाड़ी भी बाहर ले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं में मारपीट
बरेली कालेज के प्रशासनिक भवन के सामने दो छात्राओं में सोमवार को दोपहर हाथापाई हो गई। इनमें से एक छात्रा कालेज में फीस जमा करने आई थी। दूसरी बीकाम की छात्रा बताई जा रही है। उनमें मारपीट किस बात को लेकर हुई, पता नहीं लग सका लेकिन दोनों को लड़ता-झगड़ा देखकर कुछ लोगों ने बीचबचाव कर मामला रफादफा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed