फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College: Only 22 admissions against 80 seats in MA Sanskrit; Statistics also in a dismal state.

बरेली कॉलेज : एमए संस्कृत में 80 सीटों पर सिर्फ 22 प्रवेश, सांख्यिकी का भी बुरा हाल

Sun, 06 Sep 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bareilly College: Only 22 admissions against 80 seats in MA Sanskrit; Statistics also in a dismal state.
बरेली। समर्थ पोर्टल से प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी बरेली कॉलेज में परास्नातक के कई पाठ्यक्रमों में सीटें खाली हैं। इनमें म्यूजिक, संस्कृत, सांख्यिकी व सैन्य अध्ययन आदि विषय शामिल हैं।
विज्ञापन



महाविद्यालय में उपलब्ध चार परास्नातक पाठ्यक्रमों में आधी सीटें भी नहीं भर सकी हैं। एमए संस्कृत में 80 सीटों पर केवल 22 प्रवेश हुए हैं। एमएससी सांख्यिकी की 25 सीटों उपलब्ध हैं मगर सिर्फ पांच विद्यार्थियों ने ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई है। एमए सांख्यिकी में 20 सीटों पर मात्र तीन प्रवेश दर्ज किए गए।
विज्ञापन

एमएससी सैन्य अध्ययन में 40 में से सात और एमए संगीत में 60 में से 24 सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। हालांकि, स्नातक स्तर पर विद्यार्थियों का रुझान इन विषयों की ओर अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांख्यिकी विभाग की विभागाध्यक्ष शुभ्रा कटारा ने बताया कि स्नातक में 80 में से 55 सीटों पर प्रवेश हुए। पिछली बार यह संख्या 25 थी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के स्कूलों में जाकर किए गए प्रयासों से स्नातक में बेहतर परिणाम मिले हैं। सैन्य अध्ययन के डॉ. यशार्थ गौतम ने बताया कि एमए सैन्य विज्ञान की सभी 20 सीटें भर गई हैं, जबकि पिछली बार 14 प्रवेश हुए थे।

उन्होंने यह भी बताया कि एमएससी की सीटों को एमए में बदलने पर विचार किया जा रहा है। इस बार बीए में 45 और बीएससी में 60 छात्रों ने सैन्य विज्ञान में प्रवेश लिया है, जो पिछली बार क्रमशः 20 और 40 थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed