{"_id":"5f9efe428ebc3e9ba96a7c77","slug":"bareilly-college-how-long-to-register-for-admission-decision-today-bareilly-news-bly4254156199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज : दाखिले के लिए पंजीकरण कब तक... फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज : दाखिले के लिए पंजीकरण कब तक... फैसला आज
विज्ञापन
Bareilly college
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज में प्रवेश समन्वय समिति की बैठक में होगी चर्चा
विज्ञापन
सबसे ज्यादा एलएलबी में तीन गुने छात्रों ने कराए रजिस्ट्रेशन
बरेली। बरेली कॉलेज में परास्नातक कक्षाओं के साथ ही एलएलबी में प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया कब तक चलेगी और मेरिट जारी करने के साथ प्रवेश कब शुरू होंगे... इसे लेकर प्रवेश समन्वय समिति की बैठक सोमवार को बुलाई गई है। बैठक में विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया जाएगा।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीजी सहित अन्य कक्षाओं के लिए प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया एक नवंबर को पूरी कर ली है। इसके बाद बरेली कॉलेज को एमए, एमकॉम और एमएससी के साथ एलएलबी में प्रवेश के लिए प्रवेश के लिए पंजीकरण कब तक जारी रखना है, यह अब तक तय नहीं हो सका है। इससे पंजीकरण कराने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश समिति के अध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि इस मुद्दों को लेकर सोमवार को प्रवेश समिति की बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी मसलों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सबसे ज्यादा पंजीकरण एलएलबी के लिए हुए हैं। कॉलेज में एलएलबी की 320 सीटें हैं। इसके लिए अब तक करीब तीन गुने एक हजार छात्रों ने पंजीकरण करा लिए हैं। बाकी की पीजी कक्षाओं में प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे ज्यादा एलएलबी में तीन गुने छात्रों ने कराए रजिस्ट्रेशन बरेली। बरेली कॉलेज में परास्नातक कक्षाओं के साथ ही एलएलबी में प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया कब तक चलेगी और मेरिट जारी करने के साथ प्रवेश कब शुरू होंगे... इसे लेकर प्रवेश समन्वय समिति की बैठक सोमवार को बुलाई गई है। बैठक में विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया जाएगा।