{"_id":"6868f2c073250693640b2f7e","slug":"bareilly-college-first-merit-list-released-admission-process-begins-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Admission: बरेली कॉलेज की पहली मेरिट जारी, प्रवेश प्रक्रिया शुरू; बीए के लिए सर्वाधिक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Admission: बरेली कॉलेज की पहली मेरिट जारी, प्रवेश प्रक्रिया शुरू; बीए के लिए सर्वाधिक आवेदन
Sat, 05 Jul 2025 03:09 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Jul 2025 03:09 PM IST
सार
बरेली कॉलेज में बीए की 1840 सीटों पर 5099 से अधिक आवेदन आने के कारण सबसे अधिक मेरिट गई है। सबसे कम आवेदन बीकॉम ऑनर्स में आए हैं।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए शुक्रवार को पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इसमें बीए (प्रथम सेमेस्टर), बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। शनिवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बीए में 1840 सीटों पर 5099 से अधिक आवेदन आने के कारण सबसे अधिक मेरिट गई है। इसमें 98.80 से 72.60 प्रतिशत वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सकेगा। इसके बाद बीकॉम ऑनर्स में 120 सीटों पर 390 आवेदन आने पर 98.60 से 82.92 प्रतिशत वाले छात्र-छात्राएं को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं बीकॉम में 1040 सीटों पर 1444 से अधिक आवेदन आने पर 95.40 से 68.60 प्रतिशत वाले विद्यार्थियों को पहली मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: जिसके लिए पति को छोड़ा... उसी 'आशिक' ने ली जान, मीरा शर्मा हत्याकांड की पूरी कहानी
विज्ञापन
इसके साथ ही बीएससी जीव विज्ञान की 720 सीटों पर 2098 आवेदन आने पर 96.60 से 78.65 प्रतिशत वालों को प्रवेश मिलेगा। बीबीए में 160 सीटों पर 627 आवेदन आए है और इसके सापेक्ष 95.062 से 75.720 व बीसीए में 120 सीटों पर आए 764 आवेदकों के लिए 79.42 प्रतिशत वाले विद्यार्थी प्रवेश के पात्र होंगे। इसमें बीए, बीकॉम व बीएससी जीव विज्ञान के लिए रविवार तक वहीं बीसीए बीबीए और बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थियों को सोमवार तक प्रवेश लेना होगा।
महाविद्यालय की वेबसाइट पर करना होगा लॉगिन
विभाग की ओर से रविवार को अंतिम तिथि तय की गई है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश के लिए चयनित विद्यालयों को महाविद्यालय की वेबसाइट https://bcbonlineadmission.com/ पर लॉगिन करना होगा। छात्रों को Eligible for Admission अंकित मिलेगा। इसके बाद छात्र अपने संबंधित विषय का चयन करके फीस जमा कर सकते हैं।
प्रवेश समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने कि फीस भुगतान में किसी भी समस्या का सामना करने पर विद्यार्थियों को एक घंटे बाद फिर से लॉगिन करके Fee Confirmation पर क्लिक करने की सलाह दी गई है।
यदि यूपीआई भुगतान सफल नहीं होता है, तो नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड जैसे किसी अन्य माध्यम का उपयोग करने का सुझाव दिया गया है। किसी भी समस्या के निवारण के लिए, विद्यार्थी फीस रसीद के स्क्रीनशॉट के साथ सुबह 11 से दोपहर तीन बजे के बीच बरेली कॉलेज के सेमिनार कक्ष में संपर्क कर सकते हैं।