फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   inside stoty of Meera Sharma murder case boyfriend killed woman in Bareilly

Bareilly News: जिसके लिए पति को छोड़ा... उसी 'आशिक' ने ली जान, मीरा शर्मा हत्याकांड की पूरी कहानी

Sat, 05 Jul 2025 02:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jul 2025 02:31 PM IST
सार

बरेली के रामगंगा नगर सेक्टर सात में शुक्रवार को मीरा शर्मा का शव किराये के कमरे में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में हाथ से गला दबाने व पिटाई की पुष्टि हुई। वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी गुड्डू उर्फ आशिक के साथ रहती थी। गुड्डू लापता है। मृतका के पिता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
inside stoty of Meera Sharma murder case boyfriend killed woman in Bareilly
महिला मीरा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मीरा शर्मा की हत्या के मामले में उसके प्रेमी गुड्डू उर्फ आशिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मीरा के पिता ने बीसलपुर से आकर बिथरी थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जानकारी की तो पता लगा कि महिला का पति किसी दूसरे शहर में मजदूरी कर रहा था। उसे घटना की जानकारी नहीं थी। पुलिस अब आरोपी आशिक की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर रिछौला निवासी मीरा शर्मा की शादी करीब आठ साल पहले भुता के गांव मल्हपुर निवासी पवन से हुई थी। बताते हैं कि साल भर पहले मीरा का पवन से विवाद हो गया तो वह उसे छोड़कर घर से चली आई थी। चार साल के बेटे को भी साथ ले आई थी।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly: जोगी नवादा में निकलेगी कांवड़ यात्रा और बारावफात जुलूस भी, दूर हुए सारे शिकवे-गिले... गले मिले लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगंगा नगर सेक्टर सात के ब्लॉक आठ के एक क्वार्टर में वह शाहजहांपुर निवासी गुड्डू उर्फ आशिक के साथ किराये पर रहने लगी। शुक्रवार दोपहर पड़ोसियों ने बिथरी थाना पुलिस को सूचना दी कि मीरा का शव उसके कमरे में पड़ा है। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ल पुलिस के साथ पहुंच गए। शव के पास चार साल का बेटा बैठा मिला। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।  

बेरहमी से पीटा, फिर गला दबाया
पुलिस ने मायके और ससुरालवालों को सूचना देकर मीरा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसमें हाथों से गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। मीरा के चेहरे व शरीर में अन्य जगह चोट लगी हुई थी। लग रहा था कि उसे बेरहमी से पीटा गया है। मौत का समय लगभग 20 घंटे पहले का पुष्ट हुआ, इससे साफ हुआ कि रात के वक्त ही कहासुनी के बाद महिला की हत्या की गई है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: जिला समन्वयक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन में ली ऑनलाइन घूस, सीओ सिटी की जांच में खुलासा
 

पुलिस ने पूछताछ की तो मीरा का चार साल का बेटा गोविंदा असहज सा नजर आया। आसपास की महिलाओं ने बच्चे को दुलारा तो उसने पुलिस को बताया कि साथ में रह रहे मामा (गुड्डू) ने ही मां का गला दबा दिया। पड़ोसियों के बयान भी गुड्डू के विरोध में ही थे। पुलिस को गुड्डू का मोबाइल नंबर बंद मिला। मृतका के पिता ने आरोपी गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि आरोपी गुड्डू की तलाश की जा रही है।

पति से थी तकरार
इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि आरोपी गुड्डू की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों ने बताया कि कभी कभार महिला का पति पवन भी यहां आ जाता था तो दोनों में मारपीट होती थी। एक-दो बार पवन अपने बेटे को भी जबरन साथ ले गया पर बाद में मीरा उसे ले आई। मीरा का बड़ा बेटा अब भी पिता के साथ ही रहता है।

सीओ हाईवे नीरज मिश्र ने बताया कि महिला की हत्या का मामला है। मौके पर फील्ड यूनिट को बुला लिया गया था। महिला के पिता व मायके से बहनें आ गई थीं, उन्हें शव दे दिया है। खुलासे के लिए गुड्डू की तलाश की जा रही है। महिला के पति को भी तलाश किया जा रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed