{"_id":"5fe77fc48ebc3e41a605ce47","slug":"bareilly-club-board-meeting-proposal-for-construction-of-stadium-and-hall-pass-bareilly-news-bly431526542","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली क्लब बोर्ड बैठक: स्टेडियम और हॉल के निर्माण का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली क्लब बोर्ड बैठक: स्टेडियम और हॉल के निर्माण का प्रस्ताव पास
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते विधान परिषद की टीम के चेयरमैन श्याम सिंह सैनी व टीम के अन्य सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल बाद हुआ मतदान, चुने गए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स
विज्ञापन
बीते दिनों दावेदारों ने कराया था नामांकन, 1164 ने किया मतदान
बरेली। करीब छह साल बाद शनिवार को बरेली क्लब में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का बैलट के जरिए मतदान हुआ। अब तक साल दर साल 15 नामांकन होने की वजह से बगैर चुनाव के ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चुनाव हो रहा था मगर इस बार 16 दावेदार होने की वजह से निर्वाचन हुआ। जिसमें बीते तीन चुनावों में सफल रहा राजा चावला का गुट फिर से बरेली क्लब डायरेक्टर्स पर काबिज हुआ है। उधर, चेयरमैन के पद पर ब्रिगेडियर आदर्श के. बूथैल मनोनीत हुए हैं। इससे पहले बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की हुई बैठक में बरेली क्लब को बेहतर बनाने के लिए स्टेडियम और हॉल निर्माण के प्रस्ताव पर मुहर लगी।
पिछले वर्षों के तहत ही इस बार भी बरेली क्लब बोर्ड की जनरल मीटिंग आयोजित हुई। बैठक में एजेंडे में दर्ज सात प्रस्तावों के अलावा क्लब सदस्यों की ओर से सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रस्ताव रखे गए। जिन्हें नोट कर सीए को सदस्यों की मांग के अनुसार अमलीजामा पहनाने का निर्देश दिया गया। क्लब सेक्रेटरी कर्नल अनिल खजुरिया के मुताबिक बीते छह सालों में हर बार पद के सापेक्ष ही नामांकन होते थे। निर्विरोध उन्हें चुन लिया जाता था। अबकी बार 16 दावेदार होने की वजह से मतदान हुआ। जिसमें 1164 वोट पड़े। 94 वोट खारिज हुए और 1979 वोट वैध पाए गए। वोटिंग के आधार पर 2020-21 के लिए क्रमवार चेयरमैन ब्रिगेडियर आदर्श के. बूथैल मनोनीत हुए। वहीं, कर्नल केहर सिंह, कर्नल रत्नेश, कर्नल डीएस पटवाल, कर्नल पृथ्वीराज सिंह रावत, कर्नल प्रदीप सिंह कारकी, कर्नल आशीष मिश्रा, कर्नल भूपेंद्र सिंह, विंग कमांडर डी शंखवार आर्मी ऑफिसर्स बोर्ड ऑफ डायरेक्टर चुने गए। वहीं, सिविल में गुरुबचन सिंह चावला ‘राजा’, विजय कपूर ‘टोनी’, राजीव गुप्ता, मनीष सहगल, अजय कुमार अग्रवाल, शुभम गुप्ता निर्वाचित हुए। विजेताओं को नियमानुसार पदभार सौंपा गया। दावेदान सुधीर कुमार गुप्ता की हार हुई।
विज्ञापन
सलाना फीस में 50 फीसदी होगी कटौती
मतदान से पहले बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की हुई बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिसमें क्लब के उन सदस्यों को रियायत देने का मुद्दा उठा जो साल में कभी कभार ही क्लब पहुंचते हैं। ऐसे सदस्यों की तादाद काफी है। लिहाजा, उन्होंने यह मुद्दा जोरशोर के साथ रखा गया। जिसपर 50 फीसदी सलाना फीस में कटौती पर सहमति बनी है। इसके अलावा क्लब को और बेहतर बनाने के लिए हेल्थ क्लब और स्टेडियम में कवर्ड बैडमिंटन निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही, एक फंक्शन हॉल बनाने पर भी सहमति बनी। स्विमिंग पूल का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके संचालन किए जाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली क्लब में शनिवार को आयोजित जनरल मीटिंग के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का मतदान के जरिए चुनाव हुआ। इससे पहले बैठक में रखे गए सात प्रस्तावों पर चर्चा के बाद आपसी सहमति के साथ उन्हें पास कर दिया गया। इसमें अगले साल क्लब में सुविधाएं बढ़ाने, निर्माण कार्य आदि पर मंथन किया गया। दोपहर दो बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई जो शाम तक जारी रही। देर शाम परिणाम घोषित हुए। -ब्रिगेडियर आदर्श के. बूटैल क्लब चेयरमैन,
विज्ञापन
बीते दिनों दावेदारों ने कराया था नामांकन, 1164 ने किया मतदान बरेली। करीब छह साल बाद शनिवार को बरेली क्लब में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का बैलट के जरिए मतदान हुआ। अब तक साल दर साल 15 नामांकन होने की वजह से बगैर चुनाव के ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चुनाव हो रहा था मगर इस बार 16 दावेदार होने की वजह से निर्वाचन हुआ। जिसमें बीते तीन चुनावों में सफल रहा राजा चावला का गुट फिर से बरेली क्लब डायरेक्टर्स पर काबिज हुआ है। उधर, चेयरमैन के पद पर ब्रिगेडियर आदर्श के. बूथैल मनोनीत हुए हैं। इससे पहले बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की हुई बैठक में बरेली क्लब को बेहतर बनाने के लिए स्टेडियम और हॉल निर्माण के प्रस्ताव पर मुहर लगी।