फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Celebration of MP Rekha Verma becoming BJP National Vice President

बरेली : सांसद रेखा वर्मा के भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर जश्न

Sat, 26 Sep 2020 11:16 PM IST
Mohit Mudgal संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 26 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bareilly: Celebration of MP Rekha Verma becoming BJP National Vice President
धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा - फोटो : @mp_rekha

धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा के भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में हर्ष का माहौल है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यालय एवं उनके गांव मकसूदपुर में पटाखे दागे गए और मिठाई बांटी गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनको पार्टी के प्रति समर्पण का ईनाम मिला है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद रेखा अरुण वर्मा मोहम्मदी तहसील के गांव मकसूदपुर की निवासी है। वह जिले की पहली भाजपा नेता है जिन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उनके सहयोगी विपनीश कटियार ने बताया कि सांसद ने राजनीति की शुरुआत पसगवां ब्लॉक प्रमुख बन कर की। इसके बाद वह 2014 और 2019 में भाजपा के टिकट पर धौरहरा लोकसभा से सांसद चुनी गईं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि सांसद को राष्ट्रीय टीम में स्थान मिलना जिले के लिए बढ़े गौरव की बात है। इससे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में जिले का मान बढ़ा है। इस उपलब्धि से धौरहरा लोकसभा ही नहीं बल्कि जिले के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले धौरहरा सांसद 2014 में रसायन और उर्वरक की स्थायी समिति की सदस्य और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की परामर्श समिति की सदस्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, अभिषेक सिंह सोमू, नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहनी आदि ने पार्टी हाईकमान को धन्यवाद दिया।

राजनीतिक परिचय
वर्ष 2000 में पसगवां ब्लॉक प्रमुख पद से राजनीति की शुरुआत की। इसके बाद 2005 में फिर  ब्लॉक प्रमुख बनीं। इस बीच 2002 में हैदराबाद विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पति अरुण वर्मा की मृत्यु के बाद सन 2014 में भाजपा के टिकट पर धौरहरा से लोकसभा का चुनाव लड़कर विजय हासिल की। इस चुनाव में उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को करारी मात दी। इसके बाद 2019 में फिर भाजपा के टिकट पर सांसद बनीं। अब राजनीतिक सक्रियता एवं ईमानदार छवि के कारण केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed